'चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED रेड की हो रही तैयारी, बांहें खोलकर कर रहा हूं इंतजार', राहुल गांधी का बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि लोकसभा में 'चक्रव्यूह' वाले भाषण के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके यहां रेड करने की तैयारी में है. राहुल ने गत 29 जुलाई को अपने भाषण में 'चक्रव्यूह' का उल्लेख करते हुए कहा कि ईडी के 'इनसाइडर्स' ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है.

Advertisement
राहुल गांधी ने दावा किया किया है कि उनके यहां ईडी रेड की तैयारी हो रही है (फोटो-PTI) राहुल गांधी ने दावा किया किया है कि उनके यहां ईडी रेड की तैयारी हो रही है (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद उन पर छापेमारी करने की योजना बना रहा है. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने इस बारे में जानकारी दी है.

एक्स पर एक पोस्ट में, राहुल गांधी ने कहा, "जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया. ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से."

Advertisement

दरअसल 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं. उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' बनाया गया है.

राहुल ने 'चक्रव्यूह' को लेकर संसद में दिया था भाषण

राहुल गांधी ने कहा, 'जो 'चक्रव्यूह' बनाया है. इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है. हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे. इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है. जिससे आप सब डरते हैं. I.N.D.I.A इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा. इसी सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे.'

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का 'चक्रव्यूह' के सहारे सरकार पर निशाना, लोकसभा में 45 मिनट के भाषण पर क्यों मचा बवाल?

Advertisement

राहुल गांधी ने महाभारत युद्ध की चक्रव्यूह संरचना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें डर, हिंसा होती है और अभिमन्यु को फंसाकर छह लोगों ने मारा. उन्होंने चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताते हुए कहा कि ये एक उल्टे कमल की तरह होता है. राहुल ने कहा, 'एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की शेप में है, जिसको आजकल पीएम मोदी छाती पर लगाकर घूमते हैं. अभिमन्यु को 6 लोगों ने मारा था, जिनके नाम द्रोण, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वस्थामा और शकुनी थे. आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं. चक्रव्यूह के बिल्कुल सेंटर में, 6 लोग कंट्रोल करते हैं, जैसे उस टाइम 6 लोग कंट्रोल करते थे, वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं.

स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका

राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उन्हें टोकते हुए याद दिलाते हैं कि जो शख्स इस सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम न लिया जाए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर वो चाहते हैं कि वो अजित डोभाल, अडानी और अंबानी का नाम न लें तो वो नहीं लेंगे.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की जनता को मोदी सरकार ने चक्रव्यूह में फंसा दिया है, इसमें किसान और युवा सबसे ज्यादा पीड़ित हैं.उन्होंने कहा, 'अन्नदाता, जिनको आप इस चक्रव्यूह से निकलने नहीं देते हो, उन्हें आपने कुछ नहीं दिया. उन्होंने एक चीज मांगी थी...एमएसपी. आपने उनको बॉर्डर पर बंद कर दिया. आजतक रोड बंद है, कोई उनसे बात करने को तैयार नहीं, वो यहां मुझसे मिलने आए तो आप उनको अंदर नहीं आने दे रहे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी-सुधांशु त्रिवेदी के भाषणों से चर्चा में आया चक्रव्यूह, जानें-कितने तरह के होते थे युद्ध में व्यूह

अनुराग ठाकुर ने किया था पलटवार

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया, क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह देखे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर 7 चक्रव्यूह गिनते हुए हमला किया और कहा कि पहला चक्रव्यूह तो कांग्रेस ही थी, जिसने देश को बांटा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के भाषण की सराहना की, जहां अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पहले के भाषण का जवाब देते हुए इसे "तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण" बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »