17 दिन बाद आज विदेश से लौटेंगे राहुल गांधी, कल तमिलनाडु का कर सकते हैं दौरा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को अपनी विदेश यात्रा से वापस भारत लौट सकते हैं. गुरुवार को ही राहुल गांधी एक्शन में दिखाई देंगे और तमिलनाडु का दौरा कर सकते हैं.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (पीटीआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (पीटीआई)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST
  • 17 दिन बाद राहुल गांधी की वतन वापसी
  • विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी ने उठाए थे सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी बुधवार को विदेश से वापस लौट रहे हैं. पिछले करीब 17 दिनों से राहुल गांधी इटली की यात्रा पर थे. किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी की इस विदेश यात्रा को लेकर काफी विवाद हुआ था, भाजपा ने कांग्रेस पर काफी तीखे वार किए थे.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार शाम को भारत लौटेंगे. राहुल गांधी इटली में अपनी नानी से मुलाकात करने गए थे. अब जब राहुल एक बार फिर दिल्ली वापस आ रहे हैं, तो तुरंत एक्शन में भी दिखाई देंगे.

गुरुवार को राहुल गांधी तमिलनाडु का दौरा कर सकते हैं. यहां राहुल गांधी मदुरै का दौरा करेंगे और जलीकट्टू के आयोजन को देख सकते हैं.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

राहुल के दौरे पर हुआ था विवाद
कृषि कानून के मसले पर राहुल गांधी ने लगातार मोदी सरकार को घेरा है. इस बीच किसान आंदोलन का भी उन्होंने समर्थन किया, लेकिन जब इस सबके बीच राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आई. तो भारतीय जनता पार्टी को उनपर निशाना साधने का मौका मिल गया. बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी देश में किसानों को गुमराह कर खुद विदेश चले गए हैं.

हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस यात्रा पर सफाई दी गई थी और कहा गया था कि ये एक निजी यात्रा है, जो किसी काम से है. ऐसे में इस यात्रा को राजनीतिक टीका-टिप्पणी से दूर रखना चाहिए.

लेकिन इस दौरान भी राहुल गांधी सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर हमलावर रहे. कृषि कानून का मसला हो, कानून व्यवस्था की कोई बात हो या फिर कोई अन्य बड़ा विवाद हो, हर बार राहुल गांधी ने ट्विटर का सहारा लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »