पीएम मोदी ने 'बर्थ-डे गिफ्ट' के तौर पर देशवासियों से मांगीं ये 5 चीजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिन था. इस मौके पर देश के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. गुरुवार की देर रात अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से कुछ चीजों की डिमांड रखी है.

Advertisement
17 सितंबर को था पीएम मोदी का जन्मदिन (फाइल फोटो) 17 सितंबर को था पीएम मोदी का जन्मदिन (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:46 AM IST
  • पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा- ये चीजें चाहते हैं
  • पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर मांगी पांच चीजें
  • पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात किया इससे जुड़ा ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिन था. इस मौके पर देश के सभी वर्गों के गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी को राजनेताओं, खिलाड़ियों, सिनेमा कलाकारों के अलावा देश के तमाम देशवासियों ने भी जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजे. गुरुवार की देर रात अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से कुछ चीजों की डिमांड रखी है.

Advertisement

गुरुवार देर रात पीएम मोदी ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, "चूंकि बहुतों ने पूछा है, कि वह क्या है जो मैं अपने जन्मदिन के मौके पर चाहता हूं, तो ये वही है जो मैं अभी चाहता हूं." इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कुछ चीजों की मांग की है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए कोरोना से बेहतर लड़ाई के लिए भारत के लोगों से पांच चीजों की मांग की है. सबसे पहले उन्होंने लिखा है कि मास्क पहन कर रखें और उसे ठीक से पहनें. गौरतलब है कि यह बात आईसीएमआर और स्वास्थ्यम मंत्रालय भी कई बार कह चुका है कि देश में कोरोना के नए मामले लोगों द्वारा मास्क पहनने में की जा रही लापरवाही की वजह से ही बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी ने भी इस मौके पर देश की जनता से ये मांग रखी है.

Advertisement

पीएम मोदी की देश की जनता से दूसरी मांग है, "सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. 'दो गज की दूरी' याद रखें." पीएम मोदी की अगली मांग है, "भीड़ भरे स्थानों से बचें." गौरतलब है कि जैसे-जैसे देश अनलॉक फेज में आगे बढ़ रहा है लोग कोरोना को लेकर थोड़े लापहरवाह होते जा रहे हैं. सुबह-शाम पार्कों में भीड़ दिखाई देती है, बाजारों में भी लोग काफी नजदीक-नजदीक नजर आते रहते हैं. शायद यही वजह है कि पीएम मोदी को एक बार फिर सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिलानी पड़ी.

देश की जनता से पीएम मोदी की चौथी मांग है, "अपनी इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा) में सुधार करें. पीएम मोदी की अंतिम और पांचवी मांग है, "आइए हम अपने ग्रह को स्वस्थ करें." यानी एक ओर पीएम मोदी जहां कोरोना से लड़ाई के लिए लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की बात कह रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ग्रह को स्वस्थ करने के बहाने पर्यावरण संरक्षण का भी वादा लेना चाह रहे हैं.

इसी के साथ ही पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर आए देश और विदेशों से आए तमाम बधाई संदेशों के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "मैं हर उस व्यक्ति का आभारी हूं जिसने मुझे बधाई है. ये बधाइयां मुझे अपने साथी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने और उनकी सेवा करने की शक्ति देती हैं."

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »