'राफेल घोटाले की तरह ही है अमेरिका से ड्रोन की डील', कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि जो राफेल डील में हुआ. वह अब प्रीडेटर ड्रोन की खरीद में दोहराया जा रहा है. जिस ड्रोन को बाकी देश चार गुना कम कीमत में खरीदते हैं. उसी ड्रोन को हम 880 करोड़ रुपये प्रति ड्रोन खरीद रहे हैं. 25 हजार करोड़ रुपये में हम 31 ड्रोन खरीद रहे हैं. पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के संयुक्त बयान में ड्रोन डील का जिक्र है. 

Advertisement
पवन खेड़ा पवन खेड़ा

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने का सौदा हुआ था. लेकिन अब कांग्रेस ने इस समझौते पर सवाल खड़े करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा का कहना है कि जो राफेल डील में हुआ. वह अब प्रीडेटर ड्रोन की खरीद में दोहराया जा रहा है. जिस ड्रोन को बाकी देश चार गुना कम कीमत में खरीदते हैं. उसी ड्रोन को हम 880 करोड़ रुपये प्रति ड्रोन खरीद रहे हैं. 25 हजार करोड़ रुपये में हम 31 ड्रोन खरीद रहे हैं. पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के संयुक्त बयान में ड्रोन डील का जिक्र है. 

Advertisement

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम 25 हजार करोड़ रुपये में 31 ड्रोन खरीद रहे हैं. हम उन्हीं ड्रोन को चार गुना अधिक कीमत पर खरीद रहे हैं. इस सुरक्षा को लेकर कैबिनेट समिति की कोई बैठक नहीं हुई.  पहले हमने देखा कि किस तरह पीएम मोदी के दोस्त किस तरह देश का पैसा लूटकर फरार हो गए. अब वह खुद भारत का पैसा बाहर भेज रहे हैं. एक पिक्चर बनी थी, हम आपके हैं कौन, यह नई पिक्चर बन रही है, हम आपके हैं ड्रोन. हमारी वायुसेना ने 18 ड्रोन की मांग की थी. हम उन्हें 31 क्यों दे रहे हैं. क्यों ज्यादा पैसे दे रहे हैं. हम चाहते हैं कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता लाई जाए. यह राफेल की तरह बड़ा घोटाला साबित होता जा रहा है. 

Advertisement

पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जाते?

पवन खेड़ा ने मणिपुर मामले पर कहा कि मोदी जी मणिपुर क्यों नहीं चले जाते. हमें बताया गया है कि मोदी जी विदेश से मणिपुर पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन भारत आते ही नड्डा जी से पूछते हैं कि देश में क्या चल रहा है. आपको नहीं पता कि मणिपुर जल रहा है. आप जख्म दो, और कोई मरहम लगाने भी ना जाए. हमारे नेता जाएंगे और मरहम भी लगाएंगे. आपको भी तो किसी ने मना नहीं किया जाने से, आप क्यों नहीं चले जाते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »