'हमने तो नहीं कहा था 1 महीना यूरोप रहें', PK ने बांकीपुर जीत के बाद तेजस्वी पर साधा निशाना

जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद आजतक से खास बातचीत की. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा 'हमने उन्हें नहीं कहा था उन्हें 1 महीना यूरोप घूमें.'

Advertisement
प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर निशाना प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर निशाना

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने आजतक से खास बातचीत की. बातचीत में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है. उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कि हमने तो उन्हें नहीं कहा था कि यूरोप जाएं.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "हमने उन्हें एक महीने यूरोप घूमने नहीं कहा था. वे तो खुद गए थे. बिहार की जनता ने उन्हें नहीं कहा था कि यूरोप जाएं. अगर आप विपक्ष के नेता हैं तो आपको काम करने से कोई नहीं रोक रहा. हम अपने काम को आगे भी जारी रखेंगे."

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा के गढ़ में कोई सेंधमारी नहीं हुई है. उनका कहना है कि जनता ने खुद फैसला किया है कि वह भाजपा को वोट नहीं देगी. उन्होंने कहा कि यह लोगों का लोकतांत्रिक निर्णय है. उन्होंने इसे भाजपा के अहंकार की हार बताया है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बीजेपी ने बिहार पर नेतृत्व थोपा है, इसलिए जनता ने दिया अपना संदेश...', बोले प्रशांत किशोर

उनका दावा है कि जनता भाजपा की कार्यशैली से नाराज़ हैं. उन्होंने कहा, "बात सम्राट चौधरी की ही नहीं है, बात है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा. क्या भाजपा में और कोई पढ़ा-लिखा, चरित्रवान व्यक्ति नहीं है. कुशवाहा समाज के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बताइए लेकिन आप जंगलराज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों बना रहे हैं?"

उन्होंने मांग की है कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए, जिससे बच्चों का भला हो. उन्होंने इस बात का दावा किया कि अगर बदलाव नहीं हुआ तो बांकीपुर में जो नतीजा आया है वह नतीजा पूरे बिहार में आएगा.

Advertisement

उनका दावा है कि भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल के वोटर जो उनसे नाराज़ हैं उन्होंने जन सुराज के लिए वोट दिया है. 

पीके ने सम्राट चौधरी के पिछले तीन महीने के कार्यकाल को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा अपराध और अपराधियों के खिलाफ 'हाफ एनकाउंटर, फुल एनकाउंटर, गमछा देखकर गोली मारो, जात देखकर गोली मारो' जैसी नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री को पढ़ाई, प्राथमिक शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ सम्राट चौधरी से नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर नेतृत्व और विकास के लिए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »