21 जून को कोलकाता आ रहे हैं पीएम मोदी, योग दिवस मुख्य कार्यक्रम की करेंगे अगुवाई

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर होगा, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. इस साल की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है. दुनियाभर में 2,500 जगहों पर योग के कार्यक्रम होंगे और 210 से ज्यादा भारतीय दूतावास भी हिस्सा लेंगे.

Advertisement
21 जून को कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी (File Photo: PTI) 21 जून को कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस बार भारत का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में होगा, जिसकी अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोमवार को यह जानकारी दी.

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल यानी 2026 में इसका मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर होगा. यहां प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद रहेंगे और इस बड़े आयोजन की अगुवाई करेंगे.

Advertisement

इस साल की थीम है - "स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग" यानी बुढ़ापे को स्वस्थ बनाने के लिए योग. मतलब जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, योग उसे शरीर और मन दोनों से फिट रखने में मदद करता है. दुनिया में लोग पहले से ज्यादा उम्र तक जी रहे हैं, तो जरूरी है कि वो साल सेहतमंद, सक्रिय और खुशहाल हों. यही इस थीम का मकसद है.

दुनियाभर में फैलेगा योग

इस बार योग दिवस का असर सिर्फ भारत तक नहीं रहेगा. दुनिया के करीब 2,500 जगहों पर योग के कार्यक्रम होंगे. विदेशों में भारत के 210 से ज्यादा दूतावास इसमें हिस्सा लेंगे और वहां भी योग के आयोजन किए जाएंगे. यानी योग अब सिर्फ भारत की परंपरा नहीं रही, यह पूरी दुनिया का अपना बन चुका है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया

Advertisement

इससे पहले 14 जून को एक खास लाइव योग सेशन हुआ था, जिसमें एक साथ चार लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. इससे एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. यह बड़ी उपलब्धि योग दिवस 2026 की तैयारी का हिस्सा थी.

यह भी पढ़ें: सुबह या शाम कौन सा समय है योग करने के लिए सबसे बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

महीनों से चल रही थीं तैयारियां

योग दिवस के लिए पिछले कई महीनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में काउंटडाउन इवेंट्स हो रहे थे. दिल्ली में 100 दिन पहले से शुरुआत हुई. महाराष्ट्र के लोनार में 75 दिन पहले कार्यक्रम हुआ. हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में 50 दिन पहले आयोजन था. और खजुराहो में 25 दिन पहले का काउंटडाउन हुआ.

कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम से पहले भी होंगे आयोजन 21 जून के बड़े कार्यक्रम से पहले कोलकाता में दो और खास दिन होंगे.

19 जून को "दौड़ से ध्यान" कार्यक्रम होगा, जो शारीरिक फिटनेस और मानसिक शांति के बीच के रिश्ते को दिखाएगा. 20 जून को "वंदे योगम" और पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा, जिसमें योग, देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत का मिला-जुला जश्न होगा.

संस्कृति मंत्रालय भी आएगा साथ

संस्कृति मंत्रालय देशभर में 100 जगहों पर योग दिवस के खास कार्यक्रम आयोजित करेगी. इनमें भारत की सांस्कृतिक धरोहर और योग की परंपरा को एक साथ दिखाया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »