तारिक रहमान के शपथग्रहण में बांग्लादेश क्यों नहीं जा रहे PM मोदी?

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के तहत तारिक रहमान आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह में कई देशों को न्योता दिया गया है, जबकि भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं.

Advertisement
पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तय है. (Photo: PTI) पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तय है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:02 AM IST

भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है. तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान उन्होंने कई देशों के नेताओं को समारोह के लिए न्योता दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण भेजा, लेकिन वह बांग्लादेश नहीं जा पाए. भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.

Advertisement

जिस दरमियान बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो रहा है, उसी बीच भारत में एआई इम्पैक्ट समिट चल रहा है. पीएम मोदी ने इसका बीते दिन उद्घाटन किया. इस समिट में शामिल होने और कई अन्य वार्ताओं के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर हैं. पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तय है.

प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में रहेंगे. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से उनकी मुलाकात दोपहर 3.15 बजे मुंबई लोक भवन में होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा करेंगे. इसके बाद शाम 5.15 बजे वे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के स्टेकहोल्डर्स की एक सभा को संबोधित करेंगे.

तारिक रहमान का शपथग्रहण कितने बजे है?

दूसरी तरफ बांग्लादेश में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण दोपहर के लिए तय है. जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे उन्हें नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलाएंगे. संसद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9.30 बजे संसद भवन में होगा.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BNP ने कई देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है. बांग्लादेश की नई कैबिनेट (17 फरवरी) आज शपथ ले रही है और इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ताओं में शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस कार्यक्रम में स्पीकर की मौजूदगी "भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी और मजबूत दोस्ती को दर्शाती है और दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है."

भारत में एआई इम्पैक्ट समिट

भारत में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचेंगे. 16 फरवरी को शुरू हुआ यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी इसमें शामिल होने के लिए भारत आएंगे.

समिट के दौरान टेक क्षेत्र के सीईओ सुंदर पिचाई (अल्फाबेट), सैम ऑल्टमैन (ओपनएआई), सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट) और डारियो अमोदेई (एंथ्रोपिक) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. एआई विजनरीज में शामिल ट्यूरिंग लॉरेट्स यान लेकुन और योशुआ बेंगियो भी अपनी बात रखेंगे. कुल मिलाकर करीब 2500 वक्ता इस कार्यक्रम में संबोधन देंगे.

ग्लोबल साउथ में आयोजित पहले प्रमुख वैश्विक एआई समिट के रूप में इसमें उन जोखिमों और संभावित प्रभावों पर चर्चा होगी, जिनकी अब तक बात की जाती रही है, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि आने वाले समय के लिए दुनिया खुद को किस तरह तैयार कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement