'न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा', जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि भारत 140 करोड़ सपनों का देश है और देश को विकसित बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.

Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है. (Photo-PTI) पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है. (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम अपनी आंखों के सामने भारत को विकसित होते देखेंगे. अब हमें यह तय करना है कि उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आज से क्या करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है और वे तब तक रुकेंगे नहीं जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता. उन्होंने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित बताया.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि देश आज हर वह कदम उठा रहा है जो विकसित भारत के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, हमारे सामने मुश्किलें हैं लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं. 

उन्होंने कहा कि भारत 140 करोड़ सपनों का देश है और देश में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, 'हमें आजादी मिली जब देश के लोगों ने जान दी. अब हमें विकसित भारत के लिए जीना है.'

पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश के लिए जीना होगा. उन्होंने कहा, 'मरेंगे तो देश के लिए, जीएंगे तो देश के लिए, भक्ति होगी देश के लिए और क्रिएट करेंगे तो देश के लिए.' उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम उनका संकल्प है और राष्ट्र समृद्धि उनका लक्ष्य. उन्होंने कहा, 'कर्म मेरा धर्म होगा, कर्तव्यपरायणता मेरा ध्यान होगा.'

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि स्वयं से वयं तक, उनका जीवन मंत्र रहेगा. जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण देश के लिए समर्पित होगा. उन्होंने कहा, 'जब तक भारत विकसित नहीं होगा, तब तक मैं न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा.'

यह भी पढ़ें: 'क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में मेरा नाम था...', पीएम मोदी ने याद किया वडनगर में स्कूल का किस्सा

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद 26 मई 2014 को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें जनसेवा में 25 साल पूरे हो गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »