दक्षिण को भरोसा, क्रेडिट का ब्लैंक चेक और काला टीका पर आभार... परिसीमन पर क्या-क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, ये मेरी गारंटी है. न ही लोकसभा में किसी राज्य का अनुपात बदलेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष तकनीकी बहानेबाजी कर रहा है.

Advertisement
परिसीमन पर लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी का संबोधन. (Photo:ITG) परिसीमन पर लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी का संबोधन. (Photo:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण पर कहा है कि जो भी दल आज इसका विरोध करेगा उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि याद रखें महिलाओं के अधिकारों का जिसने भी विरोध किया, उसे माफी नहीं मिली है. 

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि किसी भी राष्ट्र के जीवन में कुछ ऐसे निर्णायक क्षण आते हैं, जब उस समय समाज की मानसिकता और नेतृत्व की उस क्षण को भुनाने की क्षमता उसे राष्ट्र की विरासत में बदल देती है और एक सशक्त धरोहर का निर्माण करती है,

Advertisement

भारत के संसदीय इतिहास में यह ठीक वैसा ही एक क्षण है. भारत लोकतंत्र की जननी है. विकास की इस यात्रा में हमें एक नया आयाम जोड़ने का एक पवित्र अवसर प्राप्त हुआ है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र-निर्माण की निर्णय-प्रक्रिया में शामिल करने का अवसर मिला है. 

पीएम ने कहा कि हम सांसदगण इस महत्वपूर्ण अवसर को हाथ से न जाने दें. हम भारतीय, मिलकर, देश को एक नई दिशा देने जा रहे हैं. हम अपनी शासन-प्रणाली में संवेदनशीलता का संचार करने के लिए एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं. मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह न केवल देश की राजनीति के स्वरूप और प्रकृति को निर्धारित करेगा, बल्कि राष्ट्र की दिशा और दशा को भी आकार देगा. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम इस भ्रम में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को हम कुछ दे रहे हैं. जी नहीं. ये उसका हक है. अब हमने कई दशकों से उसको रोका हुआ है आज उसका प्रायश्चित करके हमें उस पाप से मुक्ति पाने का अवसर है.

Advertisement

किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "एक राष्ट्र के रूप में विचार करना हमारा दायित्व बनता है. चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी हम टुकड़ों में ना सोच सकते हैं न टुकड़ों में हम निर्णय कर सकते हैं. और इसीलिए निराधार रूप में जिसमें कोई सच्चाई नहीं रत्ती भर सच्चाई नहीं है. सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए जो बवंडर खड़ा किया जा रहा है, वो गलत है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण के राज्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी को भरोसा देना चाहेंगे कि किसी भी राज्य के साथ भरोसा नहीं होगा, न ही इन लोकसभा में किसी राज्य का अनुपात कम होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए बवंडर खड़ा कर रहे हैं. 

दक्षिण के राज्यों को भरोसा देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर गारंटी शब्द चाहिए तो मैं गारंटी शब्द उपयोग करता हूं. वादा की बात करते हो तो मैं वादा शब्द उपयोग करता हूं अगर तमिल में कोई अच्छा शब्द हो तो वो भी मैं बोलने के लिए तैयार हूं. क्योंकि जब नीयत साफ है तो फिर. शब्दों का खेल करने की हमें जरूरत नहीं है.

क्रेडिट का ब्लैंक चेक आप ले लो

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर इस बिल का विरोध होता है तो इसका राजनीतिक लाभ मुझे होगा. लेकिन साथ चलेंगे तो किसी को भी नहीं होगा ये लिख के रखो. हमें क्रेडिट नहीं चाहिए. जैसे ही ये पारित हो जाए मैं सबका धन्यवाद करने के लिए तैयार हूं. सब फोटो जी, आप ले लो चलो. आपको जहां फोटो छपवानी वहां हम सरकारी खर्चे से हम करवा देंगे. क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं.

तकनीकी बहानेबाजी कर 3 दशकों तक रोका गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा कि हम सब जानते हैं कि इस मुद्दे पर हर एक ने कैसे चालाकी की है कि 'हम इसके पक्ष में हैं, हम इसके साथ हैं लेकिन...', यह कहकर हर बार कोई न कोई तकनीकी पक्ष ले आए और इसे रोका गया. हर बार ऐसी चीज़ें लाई गई है. आपको कहना नहीं है कि आप इसका विरोध कर रहे हैं इसलिए तकनीकी बहानेबाज़ी कर रहे हैं. भांति-भांति की बहानेबाज़ी करके इसे 3 दशक तक रोका गया."

काला टीका के लिए धन्यवाद
 

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का अंत करते हुए कहा कि कुछ लोग यहां काला कपड़ा पहनकर आए हैं. कहते हैं कि कोई शुभ कार्य करने से पहले काला टीका लगाना चाहिए तो धन्यवाद काला टीका लगाने के लिए. पीएम मोदी ने कहा , "अपने यहां जब कोई भी शुभ काम होता है. उसको नजर न लग जाए इसलिए काला टीका लगाने की परंपरा है. मैं आपका धन्यवाद करता हूं काला टीका लगाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement