प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'दिवाली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
शनिवार को शेयर किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के जवानों के बीच जाना उनका नित्य क्रम है और यह इस बार भी यह जारी रहेगा.
PM मोदी ने कहा कि आपका ये पर्व और आने वाला समय सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे. मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दिवाली मनाता हूं.
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'हर साल आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है. इस बार भी यह जारी रहेगा. आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
इस बीच 6 नवंबर को भी PM मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी नजर आए थे. वीडियो में एक बच्ची अपनी सुरीली आवाज में भगवान गणेश की स्तुति करती दिखाई दी. बच्ची कन्नड़ भाषा में भक्ति गीत सुना रही थी. उसकी प्रस्तुति में गणपति के अलग-अलग स्वरूपों और महिमा का वर्णन है.
प्रधानमंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का वातावरण और भी पावन और दिव्य हो गया है. प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में सूर्यकुमार यादव के अकाउंट को भी टैग किया था.
वीडियो में बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश का आह्वान करती सुनाई दी. उसके गीत में 'विघ्ननाशक विनायक' और 'विवेकदायक' जैसे शब्द खास तौर पर सुनाई दिए. इनका अर्थ है बाधाओं को दूर करने वाले और बुद्धि-विवेक प्रदान करने वाले भगवान गणेश.
aajtak.in