पीएम मोदी के जनसेवा में 25 साल, नायडू बोले- भारत को मिला सही नेतृत्व, चिराग ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर और जनसेवा की सराहना की.

Advertisement
गुजरातविकसित भारत तक PM Modi की 25 साल की सेवा (Photo-ITG) गुजरातविकसित भारत तक PM Modi की 25 साल की सेवा (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें बधाई दी है. नायडू ने एक्स पर लिखा कि मोदी की 25 साल की जनसेवा की यात्रा एक उल्लेखनीय पड़ाव है और उनके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

Advertisement

नायडू ने लिखा- भारत सौभाग्यशाली है कि उसे सही समय और सही जगह पर सही नेतृत्व मिला. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. आंध्र प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और लोगों के लिए नए अवसरों को तेजी से आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम कर रहे हैं. साथ ही वह ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश’ के अपने विजन को भी आगे बढ़ा रहे हैं.

 

आंध्र प्रदेश डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उस समय उन्हें राज्य की जनता का भरोसा मिला था, जो आगे चलकर पूरे देश का विश्वास बना.

Advertisement

'गुजरात से शुरू हुई मोदी की राजनीतिक यात्रा ने जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार लिया. गुजरात में उस समय 26 लोकसभा सांसद और 182 विधानसभा सदस्य थे, जबकि बाद में मोदी को देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीन कार्यकाल की जिम्मेदारी सौंपी.'

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र सेवा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अटूट संकल्प 25 साल की इस यात्रा में लगातार दिखाई देता है.

प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने प्रधानमंत्री की इस लंबी राजनीतिक यात्रा को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं.


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद वह 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »