मॉनसून सत्र से पहले दिल्ली में सर्वदलीय बैठक, सरकार और विपक्ष के बीच इन मुद्दों पर सहमति बनाने की कवायद

संसद के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सर्वदलीय बैठक की. डेढ़ घंटे चली इस बैठक में सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों, सदन को सुचारू रूप से चलाने जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में कांग्रेस, एआईएडीएमके, डीएमके, जेडीयू, आरजेडी समेत कई पार्टियों के सांसद शामिल हुए.

Advertisement
संसद के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक हो रही है. (Photo - Screengrab) संसद के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक हो रही है. (Photo - Screengrab)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

संसद के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक में सत्र के दौरान सरकार की संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर आम सहमति बनाने की कोशिश की गई. यह बैठक डेढ़ घंटे चली. इस सत्र में केंद्र सरकार की योजना 8 विधेयक पेश करने की है.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, के सुरेश, गौरव गोगोई, एआईएडीएमके के थम्बीदुरई, जॉन ब्रिटास, टीआर बालू, एलजेपी के अरुण भारती, सुप्रिया सुले, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन शामिल हुए.

Advertisement

इनके अलावा, बीजेडी के सस्मित पात्रा, जेडीयू के संजय झा, वाईएसआरसीपी के गुरु मूर्ति, अनुप्रिया पटेल, आरएलडी के डॉक्टर राजकुमार सांगवान, आरएसपी के रामदास अठावले, श्रीकांत शिंदे समेत कई नेता सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे. साथ ही आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, डीएमके के टी सिवा भी बैठक में पहुंचे थे.

विपक्षी INDIA गठबंधन ने भी की मॉनसून सत्र पर मीटिंग

सर्वदलीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब विपक्षी INDIA गठबंधन ने शनिवार को मॉनसून सत्र के लिए अपनी रणनीति और सरकार को घेरने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वर्चुअल बैठक की थी. बैठक के बाद INDIA गठबंधन का कहना था कि सभी सहयोगी दलों के बीच संसद में उठाए जाने वाले आठ प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है.

गौर करने वाली बात यह है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) इस बैठक में शामिल नहीं हुई थी, क्योंकि पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह INDIA गठबंधन का हिस्सा सिर्फ 2024 लोकसभा चुनावों तक ही थी. माना जा रहा है कि मॉनसून सत्र के दौरान बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन, ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद विमान हादसे की जांच जैसे मुद्दों पर विपक्ष चर्चा की मांग कर सकता है.

Advertisement

केंद्र सरकार की मॉनसून सत्र में 8 विधेयक पेश करने की योजना है:

1. नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल

2. नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन बिल

3. जिओहैरिटेज साइट्स एंड जिओरेलिक्स प्रिजर्वेशन एंड मेंटेनेंस बिल

4. IIM संशोधन बिल

5. मणिपुर जीएसटी संशोधन बिल

6. टैक्सेशन संशोधन बिल

7. जनविश्वास संशोधन बिल

8. माइन्स एंड मिनरल्स संशोधन बिल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement