पनामा झंडे वाले डूबे जहाज का क्या हुआ, 30 घंटे बाद भी 22 यात्रियों का कुछ पता नहीं?

ओडिशा के पारादीप तट से करीब 230 नॉटिकल मील दूर पनामा झंडे वाला बल्क कैरियर 'एमवी ओशन विनर' डूब गया. जहाज में 24 क्रू मेंबर्स सवार थे. हादसे के कुछ घंटे बाद 2 चीनी नाविकों को बचा लिया गया, लेकिन 30 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी 22 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है.

Advertisement
ओडिशा तट से कुछ दूरी पर समंदर में जहाज डूब गया था. (Photo- ITG) ओडिशा तट से कुछ दूरी पर समंदर में जहाज डूब गया था. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

ओडिशा के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है. पनामा झंडे वाला बल्क कैरियर 'एमवी ओशन विनर' शुक्रवार को समुद्र में डूब गया. जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर्स सवार थे. हादसे के 30 घंटे से ज्यादा समय बाद भी इनमें से 22 लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है. भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है.

Advertisement

हादसे के बाद भारतीय नौसेना के पी-8आई समुद्री निगरानी विमान और भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तलाशी के दौरान नौसेना के विमान ने समुद्र में दो लाइफ राफ्ट और तेल का रिसाव देखा. इसके बाद पास से गुजर रहे एक कारोबारी जहाज एमटी ऐसोपोस को मदद के लिए भेजा गया.

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा का जहाज, 24 लोग थे सवार, कोस्ट गार्ड और नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एमटी ऐसोपोस ने दोनों लाइफ राफ्ट से दो चीनी नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला. दोनों को मेडिकल केयर दिया जा रहा है. उन्हें सुरक्षित तट तक लाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन बाकी 22 क्रू मेंबर्स का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. जहाज शनिवार रात 11.48 बजे डूब गया था.

Advertisement

आठ मिनट के अंदर पानी में समा गया जहाज

लापता लोगों में 18 चीनी नागरिक, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. हादसे के वक्त जहाज करीब 72 हजार टन लौह अयस्क लेकर पारादीप से सिंगापुर की तरफ जा रहा था. जहाज ने 20 अगस्त को पारादीप बंदरगाह से अपनी यात्रा शुरू की थी.

बचाए गए नाविकों ने बताया कि जहाज शुक्रवार को अचानक एक तरफ झुकने लगा और महज आठ मिनट के अंदर डूब गया. इसके बाद क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़ना पड़ा. जहाज का ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम भी शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे जीएमटी पर बंद हो गया था. इसी दौरान जहाज से डिस्ट्रेस अलर्ट भी भेजा गया था.

समंदर में कैसे हुआ हादसा, कैसे डूबा जहाज?

अब सवाल उठ रहा है कि जहाज इतनी तेजी से कैसे डूबा. रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज में बड़ी मात्रा में आयरन ओर फाइन्स लदा था. गीला होने पर इस तरह का माल अपनी जगह बदल सकता है और जहाज का संतुलन बिगाड़ सकता है. इससे जहाज एक तरफ झुककर गंभीर खतरे में आ सकता है.

यह भी पढ़ें: ओडिशा तट के पास कार्गो जहाज डूबा, 24 मेंबर थे सवार, 22 अभी लापता

भारतीय तटरक्षक बल ने लापता लोगों की तलाश के लिए तीन जहाजों को लगाया है, जबकि नौसेना का पी-8आई विमान भी लगातार निगरानी कर रहा है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सभी एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

Advertisement

हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद 22 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलना चिंता बढ़ा रहा है. रेस्क्यू टीमें समुद्र के बड़े इलाके में लगातार तलाश कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »