'पाकिस्तान BJP के लिए दुश्मन लेकिन हमारे लिए नहीं...', कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद

बीजेपी का आरोप है कि मंगलवार को कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नासिर हुसैन की जीत के बाद उनके समर्थकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे. इसके खिलाफ बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा की वेल में प्रदर्शन किया था.

Advertisement
बीके हरिप्रसाद बीके हरिप्रसाद

अनघा

  • नई दिल्ली,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:35 AM IST

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीजेपी के लिए दुश्मन राष्ट्र हो सकता है. लेकिन कांग्रेस इसे सिर्फ पड़ोसी देश के तौर पर देखता है. इस बयान पर बीजेपी ने राष्ट्रविरोधी भावनाएं उकसाने का आरोप लगाया.

हरिप्रसाद ने बीजेपी के उन आरोपों पर ये बयान दिया, जिनमें कहा गया था कि मंगलवार को कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी.

Advertisement

हरिप्रसाद ने विधायी परिषद में कहा कि वे दुश्मन राष्ट्र के साथ हमारे संबंधों को बात करते हैं. उनके मुताबिक पाकिस्तान एक दुश्मन राष्ट्र है. लेकिन हमारे लिए पाकिस्तान कोई दुश्मन राष्ट्र नहीं है. यह हमारा पड़ोसी देश है. वे कहते हैं कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन राष्ट्र है. हाल ही में उन्होंने एलके आडवाणी को भारत रत्न दिया. आडवाणी लाहौर में जिन्ना की कब्रगाह पर गए थे और का था कि उनके जैसा कोई भी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र नहीं है. क्या तब पाकिस्तान दुश्मन राष्ट्र नहीं था? 

हरिप्रसाद के बयान पर क्या बोली बीजेपी

कर्नाटक बीजेपी ने पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र नहीं कहने के लिए कांग्रेस की आलोचना की. बीजेपी ने कहा कि पाकिस्तान ने चार बार भारत से युद्ध किया है.

कर्नाटक बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से की गई पोस्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस का क्या रुख और स्थिति है, वह बीके हरिप्रसाद ने सदन में स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने पाकिस्तान को बीजेपी के लिए दुश्मन और पाकिस्तान को कांग्रेस के लिए पड़ोसी बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच घनिष्ठ संबंध वर्तमान पीढ़ी तक अभी भी जारी है.

Advertisement

बता दें कि बीजेपी का आरोप है कि मंगलवार को कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नासिर हुसैन की जीत के बाद उनके समर्थकों नने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए थे. इसके खिलाफ बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा की वेल में प्रदर्शन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »