खालिस्तान साजिश को सफल बनाने के लिए पाकिस्तान का 'खालिस्तानी टूलकिट', बड़ी तैयारी में जुटी ISI

खालिस्तान की मांग को लेकर कनाडा में हो रहे छिटपुट विरोध प्रदर्शनों को हवा देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बड़ी तैयारी की है. आईएसआई खालिस्तान के नाम पर कनाडा में हो रहे प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है.

Advertisement
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का 'खालिस्तानी टूलकिट' तैयार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का 'खालिस्तानी टूलकिट' तैयार

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

खुफिया एजेंसियों के हवाले से ख़बर आ रही है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ बड़ी साजिश में जुटी है.कनाडा में हो रहे खालिस्तानी प्रदर्शनों के बीच ISI ने "खालिस्तानी टूलकिट" तैयार किया है. इस टूलकिट के जरिये आईएसआई खालिस्तान के नाम पर कनाडा में हो रहे प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है.

Advertisement

इन लोगों की मदद ले रही है आईएसआई

ISI पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अफसरों,  पत्रकारों या उन सभी पाकिस्तानियों की मदद ले रही है जिनके सोशल मीडिया पर हज़ारों की संख्या में फॉलोवर हैं. ऐसे सभी लोगों को ISI की तरफ खालिस्तान के नाम पर भारत के खिलाफ भडकाऊ पोस्ट के कंटेंट दिए जा रहे हैं साथ ही उन्हें ये भी बताया जा रहा है कि ऐसे पोस्ट में किन हैशटैग का इस्तेमाल करना है जिससे इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया जा सके.

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के नेटवर्क का होगा खात्मा

ISI खालिस्तानी साजिश को सफल बनाने के लिए दुनिया के अलग अलग देशों में रह रहे पाकिस्तानियों की मदद ले रही है.ऐसे सभी पाकिस्तानियों से सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ खालिस्तान से जुड़े भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने के लिए कहा जा रहा है जिससे ये लगे कि भारत के खिलाफ वैश्विक स्तर पर विरोध हो रहा है.पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद शहरों से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ साजिश

खुफिया एजेंसियों ने सैकड़ों की संख्या में भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानी साजिश से जुड़े सोशल मीडिया एकाउंट की पहचान की है. पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर खालिस्तानी साजिश को हवा देने के लिए #HardeepSinghNijjar, #KhalistanfreedomRally, #KhalistanReferendum, और #Khalistan जैसे हैशटैग बनाकर उसे ट्रेंड कराने की भी कोशिश की जा रही है. ISI ने जो टूलकिट तैयार की है उनमें खलिस्तानियो से जुड़े कई भड़काऊ आर्टिकल्स को भी शामिल कर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के सिख युवाओं को लालच देकर इस काम के लिए कनाडा बुला रहे खालिस्तानी! हुआ बड़ा खुलासा

भारतीय दूतावास के बाहर प्रायोजित प्रदर्शन
पूर्व में भी यह खुलासा हो चुका है कि कनाडा में खालिस्तान के नाम पर खून बहाने की धमकी देने वालों का प्रदर्शन भारतीय दूतावास के बाहर प्रायोजित होकर किया गया था. ताजा ताजा बैनर पोस्टर झंडे बनवा छपवा कर खालिस्तान समर्थक गैंग सड़क किनारे इंतजार करते हैं. उन लोगों के आने का जिन्हें खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने अपने चंगुल में फंसा रखा है. कनाडा में भारत विरोधी धरना प्रदर्शन से लेकर कथित रेफरेंडम तक जितने भी तरह के आयोजन होते हैं, उनमें ज्यादातर भारतीय सिखों की भीड़ तरह तरह के हथकंडों के जरिये जुटाई जाती है. इन प्रदर्शनों को आईएसआई पूरी तरह मदद देती है और बकायदा फंडिंग भी करती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »