संयुक्त संसदीय समिति कल करेगी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर चर्चा, ये दिग्गज देंगे अपनी राय

संयुक्त संसदीय समिति के सामने एक देश एक चुनाव मुद्दे पर पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और वकील हरीश साल्वे अपना राय रखेंगे. होली के बाद पांचवीं बैठक 17 मार्च को प्रस्तावित है.

Advertisement
पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई,  वकील हरीश साल्वे और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई, वकील हरीश साल्वे और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और वरिष्ठ कानून विशेषज्ञ और वकील हरीश साल्वे भी साझा संसदीय समिति के सामने एक देश एक चुनाव मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे. ये दोनों विधिवेत्ता होली से पहले 11 मार्च को समिति की चौथी बैठक के सामने उपस्थित रहेंगे.

होली के बाद पांचवीं बैठक 17 मार्च को प्रस्तावित है. इस बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अजीत प्रकाश शाह समिति के सामने अपनी राय रखेंगे.

Advertisement

पूर्व CJI जस्टिस रंजन गोगोई 13 महीनों के कार्यकाल के बाद 2020 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए गए थे. 

यह भी पढ़ें: कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग पर होनी चाहिए स्पष्ट गाइडलाइन, बोले सुप्रीम कोर्ट के जज BR गवई

साझा संसदीय समिति ने अपनी तीसरी बैठक में पूर्व सीजेआई जस्टिस उदय उमेश ललित से भी इस मुद्दे पर सलाह मशविरा किया था. उन्होंने कहा था कि इस विधेयक का प्रस्तावित मौजूदा स्वरूप सुप्रीम कोर्ट में लाए जाने पर रद्द भी हो सकता है. जिन मुद्दों पर रद्द होने के आसार हो सकते हैं उनके बारे में उन्होंने चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने जैसे कई अहम सुझाव भी दिए.

पूर्व विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने भी विधि आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपने विचार और सुझाव समिति को दिए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »