बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिकृति के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद यानी वीएचपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. संगठन ने इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.
दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पिछले दिनों लखनऊ पहुंचे थे. इस दौरान, उनकी स्वागत यात्रा में भगवान हनुमान की प्रतिकृति के इस्तेमाल का मामला सामने आया.
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है.
'राजनीतिक कार्यक्रमों में उपयोग अनुचित'
VHP के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश ने मामले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिकृति का इस तरह सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उपयोग अनुचित है. VHP ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों से जवाबदेही तय करने की मांग की है.
VHP ने पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है.
हिमांशु मिश्रा