नीतीश के कार्यक्रम में लगे 'निशांत जिंदाबाद' के नारे, समर्थकों ने बताया- बिहार का CM

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नया चेहरा बनकर उभर रहे हैं. पटना में नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में 'निशांत जिंदाबाद' के नारे लगाए गए.

Advertisement
निशांत कुमार का पद अभी अनाउंस नहीं हुआ है. (Photo- JDU) निशांत कुमार का पद अभी अनाउंस नहीं हुआ है. (Photo- JDU)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

बिहार में आजकल जितनी चर्चा नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की नहीं है, उससे ज्यादा चर्चा उनके बेटे निशांत के सियासी भविष्य को लेकर है. नीतीश कुमार जहां भी जाते हैं वहां निशांत को लेकर सवाल पूछे जाने लगते हैं. वहीं, नारेबाजी में भी बेटे निशांत ही ज्यादा छाए रहते हैं. सोमवार को पटना में फिर ऐसा ही नजारा दिखा.

नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद के अतिथि निवास का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस मौके पर निशांत कुमार जिंदाबाद के जमकर नारे लगे.

Advertisement

जबसे नीतीश कुमार के सीएम पोस्ट छोड़कर राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं, बिहार में सबकी निगाह इस बात पर है कि निशांत का नई सरकार में क्या रोल होगा? नीतीश की जगह बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

दरअसल राज्यसभा के लिए चुन लिए जाने के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली जाना पक्का हो चुका है और अगले कुछ दिनों में वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने हाल ही में जेडीयू जॉइन किया था. निशांत ने पहली बार सियासत में कदम रखा है. इससे पहले तक वो राजनीति से दूरी बनाते रहे हैं, लेकिन अब उनके जेडीयू में आने से बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है. नीतीश दिल्ली जा रहे और अब निशांत को उनकी जगह भरते देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: JDU को टूटने से बचाएंगे निशांत कुमार: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की तैयारी, क्या बेटे की ताजपोशी से थमेगी बगावत?

Advertisement

ऐसी खबरें भी सामने आईं कि निशांत कुमार बिहार के उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि, उनके रोल पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बता दें कि निशांत 44 साल के हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement