'एडविना, जेपी, आइंस्टाइन को लिखी गई नेहरू की चिट्ठियां करें वापस', PM म्यूजियम की राहुल गांधी को चिट्ठी

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी के सदस्य रिज़वान कादरी ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के '51 डिब्बे' लौटाए जाएं.

Advertisement
जवाहर लाल नेहरू- फाइल फोटो जवाहर लाल नेहरू- फाइल फोटो

हिमांशु मिश्रा / ब्रिजेश दोशी

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी के सदस्य रिज़वान कादरी ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू से जुड़े दस्तावेजों के '51 डिब्बे' लौटाए जाएं. कादरी ने उन महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की वापसी में राहुल गांधी की मदद मांगी है, जो जवाहरलाल नेहरू से जुड़े हैं और 'सोनिया गांधी के पास रखे हुए' हैं.

Advertisement

पत्र में कही गई ये बात
कादरी का आरोप है कि यूपीए के शासनकाल में 2008 में 51 डिब्बों में भर कर नेहरू के व्यक्तिगत पत्र सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे. नेहरू ने ये पत्र एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत आदि को लिखे थे. पीएमएमएल के सदस्य रिज़वान कादरी ने दस दिसंबर को राहुल गांधी को पत्र लिखा था. इससे पहले उन्होंने सितंबर में सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा था.

1971 में नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी को दिए थे
पीएमएमएल का मानना है कि ये ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेज हैं और इन तक पहुंच आवश्यक है. ये पत्र जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल ने 1971 में नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी (अब पीएमएमएल) को दिए थे. अब राहुल गांधी से कहा गया है कि या तो सोनिया गांधी से ओरिजनल पत्र दिलवाएं या फिर इनकी फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी दिलवाई जाए.

Advertisement

पत्र में कहा गया है, 'हम समझते हैं कि ये दस्तावेज 'नेहरू परिवार' के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते होंगे. हालांकि, पीएमएमएल का मानना ​​है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों को अधिक व्यापक रूप से सुलभ बनाने से विद्वानों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ होगा.'

कादरी ने क्या कहा?
इतिहासकार और लेखक तथा प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी के सदस्यों में से एक रिज़वान कादरी ने कहा, 'सितंबर 2024 में मैंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि 2008 में नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से वापस लिए गए 51 बक्से संस्था को लौटा दिए जाएं. हमने कहा था कि हमें उन्हें देखने और स्कैन करने की अनुमति दी जाए या उनकी एक कॉपी हमें दी की जाए ताकि हम उनका अध्ययन कर सकें. 

रिज़वान कादरी ने कहा, जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम, एडविना माउंटबेटन और भारतीय इतिहास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पत्रों सहित कई महत्वपूर्ण पत्र वहां थे. चूंकि उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. मैंने विपक्ष के नेता और उनके बेटे राहुल गांधी से उन्हें वापस लाने में हमारी मदद करने का अनुरोध किया. हमें उम्मीद है कि विपक्ष के नेता के रूप में वे इस पर गौर करेंगे और इसे शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराएंगे.'

कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया था कार्यकाल
मालूम हो कि बीते दिनों PMML सोसाइटी का कार्यकाल कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया था. 4 नवंबर को कार्यकाल खत्म होने वाला था. PMML के उपाध्यक्ष रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर जैसे केंद्रीय मंत्री इसके 29 सदस्यों में शामिल हैं. 

Advertisement

15 जून, 2023 को हुई NMML सोसाइटी की एक मीटिंग में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी’ रखने का फैसला किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement