‘इनोवेशन और रिसर्च से आगे बढ़ रहा भारत', पोखरण परमाणु परीक्षण को याद कर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर वैज्ञानिकों को सराहा है. उन्होंने वैज्ञानिकों की मेहनत और देश की आत्मनिर्भरता को अहम बताया. पीएम मोदी ने पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षणों को याद किया और टेक्नोलॉजी को आत्मनिर्भर भारत के लिए अहम बताया.

Advertisement
पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई दी. (Photo- ITGD) पीएम मोदी ने प्रौद्योगिकी दिवस की बधाई दी. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को बधाई दी. ये दिन 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में हुए भारत के सफल परमाणु परीक्षणों को याद दिलाता है. पीएम ने कहा कि ये ऐतिहासिक पल भारत की वैज्ञानिक ताकत और मजबूत संकल्प को दिखाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मोदी ने लिखा,'नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर बधाई. हम गर्व के साथ अपने साइंटिस्ट्स की कड़ी मेहनत और लगन को याद करते हैं, जिसकी वजह से 1998 में पोखरण में सफल टेस्ट हुए थे.'

Advertisement

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रौद्योगिकी आत्मनिर्भर भारत निर्माण का अहम स्तंभ बन चुकी है. तकनीक नई सोच को बढ़ावा दे रही है, नए मौके पैदा कर रही है और देश के हर क्षेत्र के विकास में मदद कर रही है.

'टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर भारत बनाने में...'

पीएम मोदी ने पोखरण को लेकर आगे लिखा,'वो अहम पल भारत की साइंटिफिक काबिलियत और पक्के इरादे को दिखाता है. टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भर भारत बनाने में एक अहम हिस्सा बन गई है. ये इनोवेशन को तेज कर रही है, मौके बढ़ा रही है और सभी सेक्टर्स में देश की ग्रोथ में योगदान दे रही है.' 

उनके मुताबिक, हमारा लगातार फोकस टैलेंट को मजबूत बनाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और ऐसे सॉल्यूशन बनाने पर है जो देश की तरक्की और हमारे लोगों की उम्मीदों, दोनों को पूरा करें.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने एक दूसरे पोस्ट में वैज्ञानिकों की सराहना की. उन्होंने कहा कि साल 1998 में आज के दिन पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण ने दुनिया को भारत के अद्भुत सामर्थ्य से परिचित कराया. हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं.

यह भी पढ़ें: 'दुनिया हम पर टूट पड़ी थी, फिर भी भारत नहीं झुका', सोमनाथ में PM मोदी ने याद किए पोखरण के दिन

1998 में हुआ था पोखरण परमाणु परीक्षण

बता दें कि 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण रेंज में भारत ने पांच परमाणु परीक्षण किए थे. पहले तीन विस्फोट 11 मई को हुए थे. इन परीक्षणों ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया. ऐसे में ये दिन हर साल वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »