विदेश, वित्त और वाणिज्य... 11 टॉप मंत्रालयों में नहीं बदले गए कैबिनेट मिनिस्टर, अनुभवी नेताओं को फिर मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कोर टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मामले शामिल हैं. इनके अलावा कुछ और अहम मंत्रालय हैं जिनमें मंत्रियों को रिपीट किया गया है. जेपी नड्डा को भी इस कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है, जो पहले भी इस मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं.

Advertisement
एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत कर ली है. बीते दिन रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा भी कर दिया गया है. मोदी सरकार में इस बार पीएम मोदी समेत 72 मंत्री बनाए गए हैं, जो उनके अब तक के कार्यकाल का सबसे मंत्रिमंडल है. खास बात है कि कई ऐसे मंत्रालय हैं, जिनमें यथास्थिति बरकरार है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कोर टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. सीसीएस यानी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में शामिल चार बड़े मंत्रालयों (गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मामले) में मंत्रियों को रिपीट किया गया है. मसलन, अमित शाह ही गृह मंत्री होंगे. राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर को ही विदेश मंत्री बनाया गया है. यह कमेटी देश के सुरक्षा संबंधी मामलों पर फैसले लेती है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार में 33 नेताओं का डेब्यू, "मोदी सरकार में 33 नेताओं का डेब्यू, जानें फर्स्ट टाइम मिनिस्टर्स को मिले कौन से मंत्रालय

इन मंत्रालयों में नहीं बदला गया मंत्री

मोदी कैबिनेट में ऐसे 11 मंत्रालय हैं, जिनका मंत्री नहीं बदला गया है. मसलन, सीसीएस के अलावा, वाणिज्य मंत्रालय, रेल और आईटी मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय, जहाजरानी, पर्यावरण, सामाजिक न्याय मंत्रालयों में पिछले मंत्रियों को ही रिपीट किया गया है. देखें पूरी लिस्ट...

Advertisement

यह भी पढ़ें: नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री, निर्मला को वित्त, "नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री, निर्मला को वित्त, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय... देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

किन मंत्रियों को किया गया रिपीट?

  1. राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री
  2. नितिन गडकरी - सड़क परिवहन मंत्री
  3. अमित शाह - गृह मंत्री
  4. एस जयशंकर - विदेश मंत्री
  5. निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री
  6. पीयूष गोयल - वाण‍िज्‍य मंत्रालय
  7. हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोल‍ियम मंत्री
  8. अश्व‍िनी वैष्‍णव - रेल और आईटी
  9. सर्वानंद सोनोवाल - जहाजरानी मंत्री
  10. भूपेंद्र यादव - पर्यावरण मंत्री
  11. वीरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय मंत्री
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »