महज ₹120 के मोबाइल कवर पर बहस! SDM ने पुलिस बुलाकर डिलीवरी बॉय को भेजा जेल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शाहनगर SDM रामनिवास चौधरी पर आरोप लगा है कि महज 120 रुपये के मोबाइल कवर के पार्सल विवाद में उन्होंने पुलिस बुलाकर फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी बॉय को जेल भिजवा दिया.

Advertisement
डिलीवरी बॉय विजय कुशवाह का आरोप-SDM ने की गाली-गलौज.(Photo:Screengrab) डिलीवरी बॉय विजय कुशवाह का आरोप-SDM ने की गाली-गलौज.(Photo:Screengrab)

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

ई-कॉमर्स कंपनी से सामान मंगाना तो आम बात है, लेकिन क्या महज 120 रुपये के मोबाइल कवर के विवाद में किसी को सीधे जेल भेजा जा सकता है? मामला मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक पावर का कथित दुरुपयोग देखकर हर कोई हैरान है.

पूरा मामला पन्ना जिला मुख्यालय से सौ किमी दूर शाहनगर का है, जहां शाहनगर में पदस्थ SDM रामनिवास चौधरी पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक डिलीवरी बॉय के साथ विवाद होने के बाद उसे पुलिस बुलाकर जेल भिजवा दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है.

Advertisement

शाहनगर SDM रामनिवास चौधरी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से करीब 120 रुपये की कीमत वाले मोबाइल के दो कवर ऑर्डर किए थे. जब डिलीवरी बॉय विजय कुशवाह सामान लेकर पहुंचा, तो पैकेट में दो के बजाय सिर्फ एक ही कवर निकला.

डिलीवरी बॉय विजय का कहना है कि उसने इसे लॉजिस्टिक या तकनीकी गलती बताते हुए नियम के मुताबिक सामान वापस करने की बात कही. लेकिन आरोप है कि इसी बात पर SDM साहब नाराज हो गए और डिलीवरी बॉय के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की गई. देखें VIDEO:- 

विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर शाहनगर थाना पुलिस को बुला लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय विजय कुशवाहा को हिरासत में लिया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत चालान बनाकर पवई उप-जेल भेज दिया.

Advertisement

घटना के बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग प्रशासनिक अधिकारी के इस रवैये पर सवाल उठा रहे हैं. 

इस मामले पर शाहनगर थाना प्रभारी परशुराम डावर ने बताया कि SDM कार्यालय से सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी. SDM की तरफ से शिकायत की गई थी कि डिलीवरी बॉय ने उनके साथ अभद्रता की है, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.

दूसरी तरफ, पीड़ित युवक का साफ़ तौर पर कहना है कि कंपनी की गलती की सजा उसे भुगतनी पड़ी और उसके साथ नाइंसाफी हुई है.

शाहनगर SDM रामनिवास चौधरी का विवादों से यह कोई पहला नाता नहीं है. इससे पहले भी वे कई तरह के विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.

टीआई शाहनगर परसराम डावर ने बताया कि SDM की तरफ से शिकायत की गई थी कि डिलीवरी बॉय ने उनके साथ अभद्रता की है, जिसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »