Monsoon Update: दिल्ली-पंजाब से राजस्थान तक अगले 4 दिन हल्की बारिश के आसार, मॉनसून कब पकड़ेगा रफ्तार?

Weather Forecast: IMD ने 23 जून 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है.

Advertisement
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अगले 4-5 दिन हल्की बारिश की उम्मीद (फाइल फोटो- PTI) पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अगले 4-5 दिन हल्की बारिश की उम्मीद (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे एक हफ्ते के मौसम को लेकर अपेडट जारी किया है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 23 जून 2026 के आसपास तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ सकता है. इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार और सिक्किम सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर लू (गर्म हवा) चलने का खतरा बरकरार है.

Advertisement

उत्तर भारत में गर्मी से राहत, बारिश की उम्मीद 
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में उत्तर भारत के राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है. बूंदाबांदी और हल्की बारिश की वजह से इन इलाकों में अभी तापमान सामान्य से कम चल रहा है, जो थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन भीषण गर्मी या हीटवेव की संभावना नहीं है. हालांकि, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव (लू) चलने की आशंका है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि मध्य प्रदेश में 21 जून तक, विदर्भ में 20 जून तक, तेलंगाना में 19 जून तक कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है.

Advertisement

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 22 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है. 23 जून को बारिश थोड़ी कम हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 जून तक छिटपुट से मध्यम बारिश रहेगी. जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कई दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की उम्मीद है. इन इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी (डस्टस्टॉर्म) चलने का अलर्ट है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है.

उन्होंने कहा कि मॉनसून पूर्वी भारत के और कुछ हिस्सों में जल्दी पहुंचने वाला है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मॉनसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बन रहे हैं.

नरेश कुमार ने बताया कि मॉनसून के कारण पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अभी हल्की बारिश का दौर जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »