'कोई नहीं छीन सकता TMC का चुनाव चिन्ह', ममता बनर्जी ने बागियों को ललकारा

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने चुनाव चिन्ह, राम मंदिर, पुलिस के दुरुपयोग और TMC नेताओं पर हमलों को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.

Advertisement
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी. (Photo- ITG) ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी. (Photo- ITG)

तपस सेनगुप्ता / इंद्रजीत कुंडू

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर बगावत कराने की कोशिश करने वाले लोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. साथ ही दावा किया कि टीएमसी का चुनाव चिन्ह छीनने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन इसमें किसी को सफलता नहीं मिलेगी.

Advertisement

ममता बनर्जी ने कहा, "हमारा चुनाव चिन्ह छीनने की कोशिश की जा रही है. मुझे पता है कि यह चुनाव चिन्ह हमारे पास ही रहेगा. अगर ज्ञानेश कुमार चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो मैं चुनाव चिन्ह को गले में टांगकर जनता के बीच चली जाऊंगी."

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, "अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) की अध्यक्ष के तौर पर मैं आज से पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालूंगी. इसके साथ ही मदन मित्रा और कुणाल घोष को पार्टी की समिति में शामिल किया गया है. दोनों को इस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया है."

यह भी पढ़ें: ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं, जिनमें अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं, को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उनका कहना था कि "बीजेपी का बंगाल में अपना कोई संगठन नहीं है. पुलिस थानों के अधिकारियों का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए किया जा रहा है. पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को दूसरी पार्टियों में शामिल होने के लिए डरा रही है. लेकिन ममता बनर्जी और टीएमसी कभी झुकने वाली नहीं है."

Advertisement

राम मंदिर को लेकर भी ममता ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "राम के नाम को आपने बदनाम कर दिया. हिंदुत्व के नाम पर राजनीति की और हिंदू धर्म को शर्मिंदा किया. राम मंदिर के लिए लोगों ने सोना-चांदी दान दिया और त्याग किया, लेकिन अब उसी दान को अपनी संपत्ति बताने की कोशिश की जा रही है."

यह भी पढ़ें: TMC में खुलकर बगावत! पार्टी दफ्तर पर कब्जे की जंग, ममता गुट और बागियों में झड़प

ममता ने दावा किया कि टीएमसी का जो पार्टी कार्यालय जबरन कब्जे में लिया गया है, उसका किरायानामा अक्टूबर 2027 तक वैध है. उन्होंने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा, "जो बुरे समय में साथ रहते हैं, वही पार्टी की असली पूंजी होते हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब छात्रों के लिए रखे गए अंडे तक फेंके जा रहे हैं.

21 जुलाई को होने वाले टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम का जिक्र करते हुए ममता ने कहा, "अगर पुलिस हमें कोई जगह नहीं देती, तो जरूरत पड़ी तो मैं रिक्शा पर बैठकर भी शहीद दिवस मनाऊंगी. कार्यक्रम का स्थान जल्द बताया जाएगा." उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के किसी भी रचनात्मक काम में टीएमसी सहयोग करेगी, लेकिन संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »