लोनावला: झरने में बहे सभी 5 लोगों के शव बरामद, प्रशासन ने लोगों से की जान जोखिम में न डालने की अपील

लोनावाला में झरने में पांच लोग बह गए थे, जिनमें से तीन के शव रविवार को मिल गए थे, बाकी दो शव सोमवार को मिले हैं. इसमें एक शव सुबह मिला तो दूसरे शव की तलाश सोमवार शाम को पूरी हुई. आख़िरकार पांचों पर्यटकों के शव मिल गए हैं. अब इसके बाद रेस्क्यू खत्म हो गया है.

Advertisement
सात लोगों का परिवार मुंबई से 80 किमी दूर हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने आया था। सात लोगों का परिवार मुंबई से 80 किमी दूर हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने आया था।

ओमकार / श्रीकृष्ण पांचाल

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

पुणे जिले के लोनावाला में वर्षा विहार का आनंद लेना एक परिवार को महंगा पड़ गया. 17-18 लोगों का एक परिवार लोनवाला के पहाड़ों स्थित झरने में बैठ कर आनंद ले रहा था. तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया. इसमें दस लोग बह गये. उनमें से पांच को बचा लिया गया और पांच बह गए. सभी के शवों की तलाश पूरी हो गई है. इस घटना के बाद प्रशासन अपील कर रहा है कि अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें. 

Advertisement

बता दें कि लोनावाला में झरने में पांच लोग बह गए थे, जिनमें से तीन के शव रविवार को मिल गए थे, बाकी दो शव सोमवार को मिले हैं. इसमें एक शव सुबह मिला तो दूसरे शव की तलाश सोमवार शाम को पूरी हुई. आख़िरकार पांचों पर्यटकों के शव मिल गए हैं. अब इसके बाद रेस्क्यू खत्म हो गया है. बता दें कि सोमवार को मारिया सैयद, जिसकी उम्र 9 साल थी, सुबह उसका शव मिला. इसके बाद शाम 5:30 बजे अदनान अंसारी (उम्र- 4 साल) का शव मिला है.

इसके पहले साहिस्ता लियाकत अंसारी उम्र- 36 साल, अमिमा सलमान उर्फ आदिल अंसारी उम्र- 13 साल, उमेरा सलमान उर्फ आदिल अंसारी उम्र- 8 साल के शव बरामद हुए थे. पुणे के हडपसर का रहने वाला यह परिवार भूशी बांध के पीछे पहाड़ी इलाके में झरने पर बारिश का आनंद ले रहा था. तभी झरने के पानी का बहाव तेज हुआ और झरने में 10 लोग फंस गए, जिनमें एक चार साल का बच्चा भी शामिल था. जबकि सभी पानी के बहाव में बह गए, कुछ दूरी पर दस में से पांच लोगों को बचाया गया. लेकिन दूसरे पांच लोग तेज बहाव में बह गए. पर्यटकों और उनके परिवारों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह उन तक नहीं पहुंच पाए. 

Advertisement

तीन लोगों के शव रविवार को पाए गए और एक नौ साल की लड़की का शव सोमवार सुबह और चार साल के बच्चे का शव शाम को मिला है. इस घटना के बाद प्रशासन भी जागा और कलेक्टर ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया. पर्यटकों ने खुद का ध्यान रहना चाहिए खुद की और परिवार की जान जोखिम में न डालने की अपील की है. जो सैलानी शराब पीकर पर्यटन के लिए आते है उनपर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और करवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »