'हर मुस्लिम धार्मिक संस्था को अपनी संपत्ति नहीं मान सकता वक्फ बोर्ड', मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

मद्रास हाई कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि किसी भी मुस्लिम धार्मिक संस्था की संपत्ति पर वक्फ बोर्ड खुद से अपना अधिकार नहीं जमा सकता है. यह तभी होगा जब वह सरकारी अधिसूचना के अनुसार संपत्ति बोर्ड के नाम पर रजिस्टर्ड हो.

Advertisement
मद्रास हाई कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट

अनघा

  • चेन्नई,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

मद्रास हाई कोर्ट ने वक्फ संपत्तियों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि किसी भी मुस्लिम धार्मिक संस्था को उसके धार्मिक स्वरूप के आधार पर  वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति नहीं मान सकता है. अदालत ने कहा है कि ऐसी किसी संपत्ति पर बोर्ड का अधिकार तब होगा जब उसकी रजिस्ट्री सरकारी अधिसूचना के हिसाब से बोर्ड के नाम की गई हो.अदालत ने यह फैसला चेन्नई के त्रिप्लिकेन इलाके में एक दरगाह से जुड़े मामले पर सुनाया है

Advertisement

तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने चेन्नई की एक दरगाह को अपनी स्तर पर ही प्रस्ताव पारित कर वक्फ के नाम कर लिया था. ऐसे में संबंधित पक्ष ने मद्रास हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. उसके जवाब में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.

यह भी पढ़ें: मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, जस्टिस यशवंत वर्मा मामले की जांच कमेटी में बदलाव

आधिकारिक तौर पर वक्फ की संपत्ति नहीं थी दरगाह

इस केस में सुनवाई करते समय कोर्ट ने साफ कहा कि जिस संपत्ति( दरगाह) को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी.वह आधिकारिक तौर पर वक्फ की संपत्ति के रूप में रजिस्टर नहीं है. दरगाह का वक्फ अधिनियम के तहत सर्वे भी नहीं किया गया था. जब किसी भी तरह से दरगाह की संपत्ति वक्फ बोर्ड के नाम नहीं है तो केवल अपने स्तर पर एक प्रस्ताव पारित करके उसपर अपना अधिकार नहीं जताया जा सकता है. 

Advertisement

कानूनी प्रक्रिया का पालन है बहुत जरूरी

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वक्फ बोर्ड को किसी भी संपत्ति पर अधिकार जताने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना बहुत जरूरी है. ऐसा नहीं है कि कोई भी दरगाह या मस्जिद अपने आप ही वक्फ की संपत्ति होंगे.ऐसे हर मामले में जरूरी दस्तावेज के आधार पर यह साफ होना चाहिए की संपत्ति वक्फ की है. इस सब के लिए रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: 'वक्फ बोर्ड की 22 बीघा जमीन पर हुआ कब्जा', शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद का आरोप

काफी महत्वपूर्ण हो सकता है ये फैसला 

वक्फ संपत्तियों पर मद्रास हाई कोर्ट का यह फैसला वक्फ से जुड़ी संपत्तियों के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. इस फैसले से यह साफ हो गया है कि किसी भी मुस्लिम धार्मिक संस्था को वक्फ अपनी संपत्ति नहीं मान सकता है. इसके लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »