'सदन की मेजों पर चढ़ोगे, तो...', सांसदों के निलंबन पर स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, लोकसभा में हंगामा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को संसद के भीतर और संसद के बाहर, संसद की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने की हिदायत दी है. स्पीकर ने सांसदों ने निलंबन के मुद्दे पर भी दो टूक कहा कि सदन की मेजों पर चढ़ोगे, तो यही कार्रवाई होगी.

Advertisement
स्पीकर ने विपक्ष को दी सदन की गरिमा बनाए रखने की हिदायत (Photo: Screengrab) स्पीकर ने विपक्ष को दी सदन की गरिमा बनाए रखने की हिदायत (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है और दूसरे हाफ की शुरुआत भी हंगामेदार हुई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के सदस्यों से प्रश्नकाल चलुने देने का आग्रह किया. विपक्ष का हंगामा नहीं थमा, तब स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Advertisement

स्पीकर ने विपक्ष को सदन की गरिमा बनाए रखने की हिदायत भी दी. दरअसल, सुबह 11 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के सदस्यों ने अपनी सीट पर खड़े होकर बोलना शुरू कर दिया. स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को रोकते हुए कहा कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. आज भी विपक्ष के सदस्यों के आठ प्रश्न लिस्टेड हुए हैं.

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के अंदर एक तरफ जहां क्षेत्र की समस्याएं उठती हैं, वहीं सरकार की जवाबदेही भी तय होती है. स्पीकर ने कहा कि इसीलिए आग्रह है कि आप प्रश्नकाल के दौरान सबको बोलने का अवसर दें. उन्होंने कहा कि आप कहते हैं कि सबको बोलने का अवसर दिया जाए, अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए.

स्पीकर ने कहा कि सदन में जब बोलने का अवसर दिया जाता है, अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है, उस समय आप बोलना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि सदन में गतिरोध करना चाहते हैं. स्पीकर ने कहा कि यह सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है. कोई विषय उठाना है, आप प्रश्नकाल के बाद उठा सकते हैं. इसी दौरान विपक्ष के सदस्यों ने आठ सदस्यों के सस्पेंसन का मुद्दा उठाया और कहा कि 40 दिन हो गए सर.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, नारेबाजी कर रहा विपक्ष, कार्यवाही जारी

स्पीकर ओम बिरला ने इस पर दो टूक कहा कि सदन की मेजों पर चढ़ोगे, तो यही कार्रवाई होगी. क्लियर है. उन्होंने कहा कि एक और आग्रह कर रहा हूं, सदन की पवित्रता चाहे संसद परिसर के अंदर हो या संसद के बाहर हो, संसद की पवित्रता, मर्यादा, प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सबकी है. स्पीकर ने कहा कि जिस तरह का आचरण, व्यवहार आप कर रहे हैं, सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कड़े फैसले क्यों लिए? आसन पर लौटकर ओम बिरला ने विपक्ष को बता दी लक्ष्मण रेखा

उन्होंने कहा कि अगर आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते, नियोजित गतिरोध उत्पन्न करना चाहते हैं, तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है. लोकसभा में एक दिन पहले भी प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी थी. विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement