भारत से फरार गैंगस्टरों और आतंकियों का अड्डा अमेरिका बन चुका है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों में से एक जिशान अख्तर ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई को गद्दार कहा गया है. जीशान अख्तर ने अमेरिका में बढ़ते गैंगवॉर पर खुलासा किया है.
जीशान अख्तर ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग झूठा है. लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने जिस गैंगस्टर भानु राणा की हत्या करने का दावा किया वो झूठा दावा है. भानु राणा की हत्या 4-5 महीने दूसरी वजहों से हुई है. हम भानु राणा की हत्या का बदला लेंगे. लॉरेंस बिश्नोई गद्दार है, उसके गैंग के सारे लोग गद्दार हैं.
जीशान अख्तर ने कहा कि लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं जो झूठी बात है, रोहित गोदारा हमारा भाई है और वो बढ़िया इंसान है. ये चाहते हैं कि रोहित गोदारा अपने मुंह से लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले और लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा बना दे.
लॉरेंस बिश्नोई ने कभी देश की भलाई नहीं की ये लोग फेम के भूखे हैं. ये कहीं भी कोई वारदात होती है उसकी झूठी जिम्मेदारी लेते हैं. ये अमेरिका के अंदर चिट्ठे (ड्रग) का कारोबार करते हैं, जीशान अख्तर ने कहा हमारे पास इस बात का सबूत है और बनता है देश प्रेमी.
वीडियो में कहा गया है कि लॉरेंस ने पैरी को नहीं छोड़ा जो इसका यार था उसको मरवा दिया. जिसके साथ इसने 10-15 साल साथ बैठ कर रोटी खाई थी. लारेंस के दोस्त सीपा की हत्या रोहित गोदारा ने दुबई में करवाई है, इन लोगों ने आज तक किसी को नहीं मारा.
जीशान ने आगे कहा कि ये FBI के एजेंट हैं, अमेरिका वालो को इन्फॉर्मेशन दी हैं इन्होंने हम इस बात का सबूत दे कर रहेंगे. ये रोहित गोदारा को गद्दार कहते हैं असली गद्दार लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के लोग हैं. हम भानु भाई की हत्या का बदला लेंगे और सबको उड़ा देंगे.
बता दें, जीशान अख्तर वो है जिस पर आरोप है कि इसने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले शूटरों को लॉजिस्टिक सप्लाई किया था, फिलहाल यह फरार है कभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था. रोहित गोदारा भी लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ा था अब गैंग अलग हो चुका है.
अरविंद ओझा