ललितपुर में खेत जोतते समय ट्रैक्टर में लगी आग, देखते ही देखते बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खेत जोतते समय ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि ड्राइवर कृष्णपाल ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली. ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर पूरी तरह जल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
सेकेंडों में आग का गोला बन गया ट्रैक्टर. (Photo: Screengrab) सेकेंडों में आग का गोला बन गया ट्रैक्टर. (Photo: Screengrab)

मनीष सोनी

  • ललितपुर,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खेत की जुताई कर रहे एक किसान के ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकेंड में ट्रैक्टर आग के गोले में तब्दील हो गया. खेत के बीचोंबीच ट्रैक्टर को जलता देख ड्राइवर ने तुरंत उससे कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.

Advertisement

घटना का करीब 40 सेकेंड का वीडियो सामने आया है. इसमें खेत के बीच ट्रैक्टर को आग की लपटों से घिरा देखा जा सकता है. आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना ललितपुर जिले के बार ब्लॉक अंतर्गत सेमरा भागनगर गांव की है.

यहां देखें वीडियो

गांव के रहने वाले कृष्णपाल अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रैक्टर में आग लगी. देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और ट्रैक्टर जलने लगा. स्थिति बिगड़ती देख कृष्णपाल ने बिना देर किए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत 

Advertisement

ट्रैक्टर में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रैक्टर को बचाया नहीं जा सका. जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था. इस घटना में ट्रैक्टर को भारी नुकसान हुआ है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में खेत के बीच ट्रैक्टर जलता दिखाई देता है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि ट्रैक्टर आग के गोले जैसा नजर आता है. इस घटना के बाद खेतों में कृषि कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाली मशीनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »