केरलम में जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटी को मारी टक्कर, 55 साल के शख्स की मौत

कोच्चि में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर मर्सिडीज कार से स्कूटी सवार 55 वर्षीय जयबालकृष्णन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

Advertisement
मृतक की पहचान जयबालकृष्णन के तौर पर हुई है. (Photo: ITG) मृतक की पहचान जयबालकृष्णन के तौर पर हुई है. (Photo: ITG)

शिबिमोल

  • कोच्चि,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

केरलम के कोच्चि के चेरानल्लूर में रविवार सुबह-सुबह एक 17 साल के नाबालिग की कार ने कथित तौर पर एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का बेटा है और कार जज के नाम पर रजिस्टर्ड थी.

नाबालिग मर्सिडीज बेंज चला रहा था. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, वह नशे में नहीं था. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं.

Advertisement

वहीं, मृतक की पहचान मंजली के रहने वाले 55 साल के जयबालकृष्णन के तौर पर हुई है.

बताया जा रहा है कि कार ने जयबालकृष्णन के स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद 17 साल के नाबालिग ड्राइवर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया.

यह भी पढ़ें: कार पर चढ़ गया डस्ट से भरा ट्रक, 3 दोस्तों की मौत... नूंह में दर्दनाक हादसा

पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही के कारण मौत का मामला दर्ज किया है.

इस बीच, जयबालकृष्णन की भतीजी ने बताया कि वे गुजारा करने के लिए खाने-पीने का स्टॉल चलाते थे और हादसा तब हुआ जब वे घर लौट रहे थे.

उन्होंने दावा किया कि कार जरूर तेज रफ्तार में चलाई जा रही होगी, क्योंकि उनके अंकल की दो-पहिया गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उस पर रखे सामान घटनास्थल के आस-पास बिखरे हुए मिले.

Advertisement

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब नाबालिग के पिता से पूछा गया कि उन्होंने अपने कम उम्र के बेटे को कार चलाने की इजाजत क्यों दी, तो उन्होंने पुलिस स्टेशन में बदतमीजी से बात की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »