कार पर चढ़ गया डस्ट से भरा ट्रक, 3 दोस्तों की मौत... नूंह में दर्दनाक हादसा

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में दिल्ली-अलवर रोड पर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. 24 अक्टूबर की रात डस्ट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी और उसके ऊपर चढ़ गया.

Advertisement
घटना से लोगों में आक्रोश. (Photo: Screengrabs) घटना से लोगों में आक्रोश. (Photo: Screengrabs)

कासिम खान

  • नूंह,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

हरियाणा के नूंह में शनिवार रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. दिल्ली-अलवर रोड पर डस्ट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इको कार को भीषण टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक कार के ऊपर ही चढ़ गया. कार में सवार चार युवक अंदर बुरी तरह फंस गए. हादसा इतना भयानक था कि लोगों को उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी. इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

Advertisement

ट्रक के नीचे दब गई कार, मची चीख-पुकार
यह हादसा 24 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने हुआ. जानकारी के मुताबिक, अलवर की तरफ से आ रहे डस्ट से भरे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए.

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई. काफी मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल माड़ीखेड़ा पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया.

सोहना के दो युवकों समेत तीन की मौत
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अनिल (28), पुत्र कर्मवीर, विवेक (30), पुत्र दयाराम, और रवि (30) के रूप में हुई है. अनिल और विवेक सोहना के रहने वाले थे, जबकि रवि गुरुग्राम के निवासी थे. तीनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

वहीं, हादसे में घायल चौथे युवक अभिषेक (25), पुत्र बिजेंद्र, निवासी सोहना का माड़ीखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात संभाले. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »