मेटा AI चश्मे से जासूसी का शक! शिवकुमार के बाद अब केरलम CM ने भी उठाए सवाल

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने भी मेटा एआई स्मार्ट ग्लासेज पहनकर उनसे मिलने वाले कारोबारी पर जासूसी का शक जताया है. सतीशन ने कहा कि कारोबारी ने सिर्फ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलने के दौरान ही स्मार्ट ग्लासेज पहने थे, जबकि बीजेपी नेताओं से मिलने पर नहीं पहने थे.

Advertisement
वीडी सतीशन ने भी कारोबारी पर जासूसी का शक जताया. (Photo: Hardik Chhabra) वीडी सतीशन ने भी कारोबारी पर जासूसी का शक जताया. (Photo: Hardik Chhabra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ बैठक में मेटा एआई स्मार्ट ग्लासेज पहनकर पहुंचे कारोबारी का मामला अब केरलम तक पहुंच गया है. केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उसी कारोबारी ने उनसे भी मुलाकात की थी और उस समय भी उसने वही स्मार्ट चश्मा पहना हुआ था.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि उन्हें इस बैठक की तस्वीरें भेजी गई हैं. उन्होंने कहा, 'हां, वो व्यक्ति मुझसे मिला था. मुझे उस बैठक की तस्वीरें भी भेजी गई हैं. क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है, इसलिए मैं ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करना चाहता.'

Advertisement

इसके साथ ही सतीशन ने कारोबारी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो व्यक्ति कांग्रेस शासित राज्यों के दोनों मुख्यमंत्रियों से मिलते समय तो स्मार्ट चश्मा पहने था. लेकिन जब वो बीजेपी नेताओं या दूसरे मंत्रियों से मिला, तब उसने चश्मा नहीं पहना था. 

केरलम CM ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आया कि उसने वो चश्मे क्यों पहने थे? क्या वो सिर्फ मुझसे और डीके शिवकुमार से मिलते समय ही चश्मा पहने हुए था? बीजेपी नेताओं और दूसरे मंत्रियों से मुलाकात की तस्वीरों में वो बिना चश्मे के दिख रहा है. दो अलग-अलग तस्वीरें इस अंतर को साफ दर्शाती हैं.'

वहीं सतीशन ने केरलम सरकार के इस मामले की अलग से जांच कराए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि कर्नाटक पुलिस पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है, इसलिए केरलम में अलग जांच की जरूरत नहीं है.

Advertisement

डीके शिवकुमार ने जताया था जासूसी का अंदेशा

बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल ही में आशंका जताई थी कि व्यापारिक बातचीत के नाम पर मिलने आया एक कारोबारी मेटा स्मार्ट ग्लासेज के जरिए उनकी जासूसी या रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहा था. शिवकुमार के मुताबिक, वो कारोबारी कंपनी के काम की जगह चुनावी राजनीति और बूथ-स्तरीय आंकड़ों पर बात कर रहा था. शक होने पर उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान और बैकग्राउंड की जांच के आदेश दिए थे.

यह भी पढ़ें: 'उद्योगपति ने Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश की', CM डीके शिवकुमार का सनसनीखेज दावा

शिवकुमार ने ये भी आरोप लगाया था कि उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के खिलाफ भी स्टिंग ऑपरेशन करने की साजिशें रची जा रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »