सालों से बंद पड़े घर में पहुंची पुलिस, फ्रिज खोलकर देखा तो खिसक गई पांव तले जमीन

केरल के चोट्टानिकारा में पुलिस के 15-20 सालों से बंद एक मकान के अंदर जो मिला उससे उनके पांव तले जमीन खिसक गई. दरअसल यहां एक फ्रिज से अंदर उन्हें एक मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सालों से बंद पड़े घर में पहुंची पुलिस तो दिखा डरावना नजारा (ai image) सालों से बंद पड़े घर में पहुंची पुलिस तो दिखा डरावना नजारा (ai image)

शिबिमोल

  • चोट्टानिकारा,
  • 07 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

केरल के चोट्टानिकारा से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एरुमेली के पैलेस स्क्वायर में सालों से बंद पड़े घर में जो मिला उसे देखकर पुलिसकर्मियों के पांव तले जमीन खिसक गई. घर के अंदर पुलिस को फ्रिज के अंदर एक खोपड़ी और हड्डियां पैक करके रखी हुई मिलीं.
 
एर्नाकुलम के मूल निवासी का ये घर 14 एकड़ की जमीन पर है. लगभग 15- 20 सालों से यहां कोई नहीं रहता है. ऐसे में पंचायत अधिकारियों ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि इस जगह का इस्तेमाल असामाजिक तत्वों द्वारा अड्डे के रूप में किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस निरीक्षण करने के लिए इस घर में पहुंची.
 
वहां अच्छे से छानबीन के दौरान घर के मालिका पुराना फ्रिज खोलकर देखा गया तो उसमें एक मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं. हड्डियां तीन ढक्कनों में पैक था. माना जा रहा है कि खोपड़ी कई साल पुरानी है. घर में बिजली का कनेक्शन नहीं था और फ्रिज में कंप्रेसर भी नहीं था. पुलिस ने पूछताछ की कार्यवाही पूरी कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि कई बड़े क्रिमिनल केसेज में देखा गया है कि हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से किसी अपराधी ने फ्रिज में शव  को छुपाया हो. कई मामलों में तो हत्यारे में शव के कई  टुकड़े करने के बाद उसे फ्रिज में डाला और चुपचाप धीरे- धीरे उसे डिस्पोज किया.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »