डीके शिवकुमार पर एक्शन से भड़की कांग्रेस, कहा- उपचुनाव से पहले येदियुरप्पा को बचाने में जुटी BJP

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश के 15 ठिकानों पर सीबीआई ने सोमवार सुबह छापेमारी की.

Advertisement
डीके शिवकुमार के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी (फाइल फोटो) डीके शिवकुमार के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST
  • डीके शिवकुमार के घर सीबीआई का एक्शन
  • कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. सोमवार को सीबीआई की टीम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के घर पर छापेमारी की. सीबीआई के इस एक्शन से कांग्रेस आगबबूला है और केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगा रही है.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी-येदियुरप्पा की जोड़ी का अपनी कठपुतली सीबीआई के द्वारा डराने धमकाने का काम नहीं चलेगा. सीबीआई को इस वक्त येदियुरप्पा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच करनी चाहिए. मोदी सरकार के इन हथकंडों के आगे कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं झुकेंगे, ऐसे एक्शन से हम मजबूत ही होंगे.

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने ट्वीट कर लिखा कि सीबीआई के द्वारा की गई छापेमारी फिर बड़े सवाल खड़े करती है. यहां की सरकार खुद ही भ्रष्टाचार के मामले में फंस रही है और चुनाव बिल्कुल नज़दीक है.
 

Advertisement

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ट्वीट कर लिखा कि जैसे ही कर्नाटक में उपचुनाव नज़दीक आए, बीजेपी और गृह मंत्री अपनी पुरानी ट्रिक पर वापस आ गए हैं और सीबीआई को रेड डालने के लिए भेज दिया है.

आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश के 15 ठिकानों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार सुबह छापेमारी की. सीबीआई की टीम बेंगलुरु के डोड्डालहल्ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर में छापेमारी कर रही है. सीबीआई की यह छापेमारी कथित भ्रष्टाचार केस में चल रही है. 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से इतर देश के अलग-अलग हिस्सों में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है, इसमें कर्नाटक की भी कुछ सीटें शामिल हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »