महिलाएं परिवार नियोजन के विकल्प तय करें, उन पर अनचाहे गर्भधारण का बोझ न पड़े: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है. नड्डा ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण पर नई सूचना शिक्षा संचार (IEC) सामग्री का एक सेट भी जारी किया.

Advertisement
जे पी नड्डा-फाइल फोटो जे पी नड्डा-फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार नियोजन के विकल्प तय करने के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें और उन पर अनचाहे गर्भधारण का बोझ न पड़े.

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बोल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल कार्यक्रम में 'मां और बच्चे की भलाई के लिए गर्भधारण का स्वस्थ समय और अंतराल' पर चर्चा का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कहा कि 'हमें उन राज्यों में कम टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) बनाए रखने की दिशा में काम करने की जरूरत है, जिन्होंने इसे पहले ही हासिल कर लिया है और अन्य राज्यों में इसे हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए.'

Advertisement

राज्यों, जिलों और ब्लॉकों में गर्भनिरोधकों की जरूरत पूरी की जाएं: नड्डा
मंत्री ने कहा कि हमारे पास विकल्पों के रूप में गर्भनिरोधक उपलब्ध हैं और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिक बोझ वाले राज्यों, जिलों और ब्लॉकों में गर्भनिरोधकों की अधूरी जरूरतें पूरी हों. नड्डा ने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण पर नई सूचना शिक्षा संचार (IEC) सामग्री का एक सेट भी जारी किया.

केंद्र और राज्य मिलकर सुनिश्चित करें जरूरत
नड्डा ने कहा, 'केंद्र और राज्यों को मिलकर यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि महिलाएं परिवार नियोजन के विकल्प तय करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकें और उन पर अनचाहे गर्भधारण का बोझ न पड़े. 

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय और विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स की प्रतिबद्धता और समर्पण की भी सराहना की और कहा कि परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण में उपलब्धियां उनके बिना संभव नहीं थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »