'प्रोटेस्टर्स से खुद मिलिए, उनका समाधान कीजिए', राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर दी सलाह

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. 14 अगस्त को लिखी यह चिट्ठी अब सामने आई है. इसमें राहुल गांधी ने सीएम सोरेन को सलाह दी है कि प्रोटेस्टर्स से खुद मिलिए.

Advertisement
जेपीएससी पेपर लीक को लेकर कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं छात्र (Photo: ITG) जेपीएससी पेपर लीक को लेकर कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं छात्र (Photo: ITG)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों की भूख हड़ताल के बीच झारखंड सरकार में सहयोगी कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अब एक्टिव हो गए हैं. राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है. सीएम सोरेन को लिखी चिट्ठी में राहुल गांधी ने सलाह दी है कि प्रोटेस्टर्स से खुद मिलिए और उनका समाधान कीजिए.

Advertisement

राहुल गांधी ने सीएम सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी का मत है कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में से एक है. उन्होंने यह भी कहा है कि हमने पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है.

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी ने अपने कंट्रोल में ले लिया है, ऐसा हम मानते हैं. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में भी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उनका प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का पत्र लेकर CM हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस नेता, जानें छात्र आंदोलन पर क्या कहा

Advertisement

राहुल गांधी ने झारखंड सरकार की ओर से कमेटी गठित कर बातचीत किए जाने की तारीफ की है और सुझाव दिया है कि प्रोटेस्टर्स से सीएम खुद मुलाकात करें. उन्होंने कहा है कि इससे प्रोटेस्टर्स की चिंताएं दूर करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UGC-NET की 3 परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 'मोदी जी देखिए NTA ने क्या किया'

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि भारत का युवा ही उसका भविष्य है. उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता और समर्थन भी व्यक्त किया है. राहुल गांधी ने सीएम सोरेन को सलाह दी है कि प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों को सुनने और इस मसले के समाधान की दिशा में उचित कार्रवाई करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »