राशन कार्ड पर जीसस और देवी लक्ष्मी की फोटो से बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

एक बार फिर राशन कार्ड पर धर्मिक चित्र होने की घटना सामने आने के बाद विवाद खड़ा हुआ है. इस बार मामला कर्नाटक में सामने आया है. यहां एक गांव में राशन कार्ड पर जीसस और देवी लक्ष्मी की तस्वीर मिली है. इससे पहले ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश में सामने आया था, जिसमें शख्स ने राशन कार्ड पर जीसस की फोटो लगा दी थी.

Advertisement
जीसस की तस्वीर वाला राशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जीसस की तस्वीर वाला राशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

कर्नाटक में राशन कार्ड पर जीसस और देवी लक्ष्मी की फोटो मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई राशन कार्ड की फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जीसस की फोटो वाले राशन कार्ड नजर आ रहे हैं. ये मामला कर्नाटक के रामनगर का है. तस्वीरें सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है. 

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला बढ़ता देख इस विवाद से अपना पल्ला झाड़ दिया है. अफसरों का कहना है कि उन्होंने किसी भी राशन कार्ड पर इस तरह के फोटो प्रिंट नहीं किए हैं और जो राशन कार्ड दिखाए जा रहे हैं, वे किसी को जारी नहीं किए गए हैं. हालांकि, इस विवाद के बाद भी लोग इन राशन कार्ड्स का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं.

बता दें कि ऐसा ही एक मामला दिसंबर 2019 में आंध्र प्रदेश में सामने आया था. तब राज्य के अमरावती में जीसस की फोटो वाला राशन कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ था. तेलुगू देशम पार्टी पर गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन सरकार ने इन आरोपों का  तत्काल खंडन कर दिया था. तब राज्य सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा था कि राशन डीलर महिला के पति ने जीसस की फोटो राशन कार्ड पर छापी थी. वह वडलामुरु गांव में टीडीपी का सदस्य भी था. 

Advertisement

सरकार ने कहा था कि राशन डीलर महिला का पति टीडीपी का कट्टर समर्थक था. इससे पहले 2016 में इसी शख्स ने ही राशन कार्ड पर साईं बाबा की तस्वीर और 2017 और 2018 में भगवान बालाजी की तस्वीर छापी थी. 2019 में उसने जीसस क्राइस्ट की तस्वीर राशन कार्ड पर प्रकाशित कर दी. 

इससे पहले जून 2022 में उत्तर प्रदेश के सीतापुर में धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए शौचालय में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो छपे टाइल्स लगाने का मामला तूल पकड़ चुका है. फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में आरोपी महिला प्रधान अभी भी शामिल थी. मामला सीतापुर के बेर्रा बेरौरा गांव का था. गांव में एक शौचालय के निर्माण के दौरान कुछ देवी देवताओं के टाइल्स लगाए जाने के फोटो वायरल हुए थे, जिसके बाद बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी की तहरीर पर ग्राम प्रधान रेशमा, उनके पति बुनियाद और नसीम उल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »