PoK से घुसपैठ की फिराक में 100 से ज्यादा आतंकी, LoC पर सेना हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में मारा गया. चार आतंकवादी मारे गए, जिनमें यह कमांडर भी शामिल था.

Advertisement
Loc पर सेना हाई अलर्ट पर है (Photo-Representational) Loc पर सेना हाई अलर्ट पर है (Photo-Representational)

मंजीत नेगी

  • श्रीनगर,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर ढेर हो गया. यह घटना बीते हफ्ते की है, जब चार पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश में बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए थे. इन चारों में है लश्कर का शीर्ष कमांडर भी था.

बता दें कि पिछले सप्ताह पुंछ के कृष्णा घाटी (KG) सेक्टर में घुसपैठ के दौरान आतंकी पुराने बारूदी सुरंग एरिया में पहुंच गए और विस्फोट से मौके पर ही ढेर हो गए. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी शिविरों से बड़ी संख्या में आतंकवादी सर्दियों की शुरुआत से पहले भारत में घुसपैठ करने की योजना बना रहे हैं. भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ी रास्ते बंद होने से पहले आतंकी संगठन अपने सदस्यों को कश्मीर में भेजने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

PoK में 6-7 लॉन्चिंग पैड सक्रिय, 100 से ज्यादा आतंकी मौजूद

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद भारतीय सेना ने राजौरी-पुंछ और कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर तैनात सभी यूनिटों को हाई अलर्ट पर रखा है. खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी सेना ने PoK में 6 से 7 आतंकी लॉन्चिंग पैड एक्टिव कर दिए हैं. इन लॉन्चिंग पैड के जरिए 100 से ज्यादा आतंकियों को अग्रिम शिविरों में पहुंचाया गया है, ताकि सर्दियों की शुरुआत से पहले उन्हें भारत में घुसपैठ कराई जा सके.

बारूदी सुरंग की चपेट में आए आतंकी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक समूह को निगरानी तंत्र ने पकड़ लिया था. घुसपैठ की कोशिश के दौरान आतंकी अग्रिम इलाके में मौजूद पुराने बारूदी सुरंग क्षेत्र में पहुंच गए. इसी दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिससे चार आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर के रूप में हुई है. यह कमांडर PoK के निकियाल और कोटली में स्थित लश्कर के शिविरों से आतंकियों को घुसपैठ के लिए भेजने की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

हथियार और गोला-बारूद बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं. उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और युद्ध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि घुसपैठ करने वाले समूह में कुछ और आतंकी भी शामिल हो सकते हैं. इसी को देखते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमलों के बाद आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किए गए हैं. इसी बीच नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की यह कोशिश सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »