पाकिस्तान ने लगातार आठवें दिन तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इससे पहले, 30 अप्रैल और 01 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी.

Advertisement
पाकिस्तान ने LoC पर फिर की फायरिंग (फाइल फोटो) पाकिस्तान ने LoC पर फिर की फायरिंग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर लगातार आठवें दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है. 01 और 02 मई दरमियानी रात में पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की.

Advertisement

भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की इस नापाक करतूत के खिलाफ संतुलित और आनुपातिक तरीके से करारा जवाब दिया है.

इससे पहले, 30 अप्रैल और 01 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी. पाकिस्तान की हरकत के बाद इंडियन आर्मी ने ताबड़तोड़ जवाब दिया था.

28-29 अप्रैल को भी किया सीजफायर का उल्लंघन

इससे पहले छठवीं और पांचवीं रात को भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी. 28-29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला और अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की. 

वहीं, चौथी रात को भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी.  27-28 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. जिसका भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुजरात के समंदर में फायरिंग ड्रिल, पाकिस्तानी अभ्यास से 85 नॉटिकल मील दूर नौसेना ने दिखाई ताकत

पहलगाम के बाद पाक पर भारत का एक्शन

पहलगाम हमले के बाद सीमा पार संबंधों को देखते हुए भारत ने पिछले बुधवार को कई दंडात्मक उपायों का ऐलान किया, जिनमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी भूमि सीमा क्रॉसिंग को बंद करना और पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना शामिल है.

नई दिल्ली ने अटारी बॉर्डर से देश में एंट्री करने वाले सभी पाकिस्तानियों को 1 मई तक देश छोड़ने को निर्देश दिया है. इसके जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार को सभी भारतीय एयरलाइन्स के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने और तीसरे देशों सहित नई दिल्ली के साथ व्यापार को निलंबित करने का ऐलान किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »