जयपुर में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 25 घायल

जयपुर के बगरू पुलिया के पास एक ट्रैवलर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए. हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस जांच कर रही है (फोटो-ITG)

शरत कुमार / विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और मामले में कार्रवाई कर रही है.

जयपुर में एक ट्रैवलर बस और ट्रंक के बीच भीषण भिड़ंत का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ट्रैवलर बस में कुल 28 यात्री सवार थे. 

Advertisement

ये लोग महाराष्ट्र के नासिक से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे. यह हदसा बगरू पुलिया के पास हुआ है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मौच गई. हादसे की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी. ये लोग नासिक से बड़े ही उत्साह के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे. 

यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

वहीं, हादसे में 25 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने फौरन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका इलाज जारी है.

पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है. CCTV फुटेज की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »