दिल्ली से लेह तक ऐतिहासिक जगहों पर योग कार्यक्रम, कोलकाता में 10 लाख लोगों के जुड़ने की उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नेशनल इवेंट कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर होने जा रहा है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. वहीं, दुनियाभर में करीब 2,500 जगहों पर इस खास मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Advertisement
देश में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित होगा (File Photo: PTI) देश में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित होगा (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में करीब 2,500 ठिकानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं भारत में इसका  मुख्य आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे. थोड़े देर में कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026 की थीम 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग'है. यह थीम फिजिकल हेल्थ, मेंटल वेल-बीइंग, इमोशनल रेजिलिएंस और एक्टिव एजिंग को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करती है. कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement

रेड रोड पर राष्ट्रीय कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो जाएगा, जिसमें लगभग 35,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. PM मोदी 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' (CYP) का नेतृत्व करेंगे, जो स्वास्थ्य और भलाई के लिए योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों में अहम साबित होगा.

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, गोल्डन टेंपल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

आयुष मंत्रालय के अनुसार यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक भलाई को बढ़ावा देने वाले एक वैश्विक आंदोलन के रूप में योग की बढ़ती भूमिका को फिर से स्थापित करेगा.

मुख्य कार्यक्रमों से पहले मंत्रालय के 'योग संगम पोर्टल' ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, संगठनात्मक पंजीकरण 6 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं और लगातार बढ़ रहे हैं.

मंत्रालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में जबरदस्त वैश्विक भागीदारी देखी जा रही है. इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) के समन्वित प्रयासों से दुनिया भर में लगभग 2,500 जगहों पर भारतीय मिशनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Advertisement

कार्यक्रमों में सांस्कृतिक पहलू जोड़ते हुए संस्कृति मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सहयोग से देश भर की 100 मशहूर जगहों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

नई दिल्ली में लाल किला, हरिद्वार, कोणार्क, हम्पी, महाबलीपुरम, मुंबई, नालंदा, अहमदाबाद, सारनाथ, लेह, हैदराबाद और सिलचर सहित 12 प्रमुख जगहों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को उसकी स्थायी योग परंपराओं से जोड़ेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »