पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. उस वक्त विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था. बिजली गिरने से विमान की नोज यानी अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया.
फ्लाइट नंबर 6E 925 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी. इसे शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन इमरजेंसी के चलते विमान की 4:05 बजे ही सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई. विमान में कुल 104 यात्री सवार थे. लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया गया.
17 हजार फीट की ऊंचाई पर गिरी बिजली
यह घटना उस वक्त हुई जब विमान खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसी दौरान आकाशीय बिजली विमान से टकरा गई. इसकी वजह से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. बिजली गिरने के बाद पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान को लखनऊ एयरपोर्ट की ओर लाया गया.
लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पायलट ने विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. लैंडिंग के बाद सभी 104 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया. किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है. तकनीकी दिक्कत के बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. फिलहाल इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है.
पटना से लखनऊ आने के बाद इसी विमान को फ्लाइट नंबर 6E 6968 के रूप में लखनऊ से अहमदाबाद जाना था. हालांकि, विमान को हुए नुकसान के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया. सभी यात्री शाम करीब 6:22 बजे दूसरे विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए.
करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद विमान को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन पायलट ने स्थिति को संभालते हुए उसे सुरक्षित लखनऊ उतार लिया. इसके बाद यात्रियों को दूसरे विमान से उनकी आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया. फिलहाल जिस विमान पर बिजली गिरी थी, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है.
इस पूरी घटना में सबसे अहम बात यही रही कि करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आने के बावजूद विमान को सुरक्षित लखनऊ उतार लिया गया.
आशीष श्रीवास्तव