भारतीय रेलवे एक तरफ जहां होली दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. वहीं, दूसरी तरफ विभिन्न परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाता है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam) के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के चलने से परीक्षार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी.
आइए जानते हैं परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की डिटेल्स
> गाड़ी संख्या 08619/08620 रांची-दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल
बोकारो-धनबाद- चितरंजन-जसीडीह-देवघर के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 08619 रांची-दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रांची से 19.07.2026 को 20.20 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे दुमका पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08620 दुमका-रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दुमका से 20.07.2026 को 07.45 बजे खुलकर 17.45 बजे रांची पहुंचेगी.
> गाड़ी संख्या 08103/08104 टाटा-हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
मुरी-बोकारो-गोमो के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 08103 टाटा-हजारीबाग रोड अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल टाटा से दिनांक 19.07.2026 को 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.15 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08104 हजारीबाग रोड-टाटा अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल हजारीबाग रोड स्टेशन से दिनांक 20.07.2026 को 02.00 बजे खुलकर 08.15 बजे टाटा पहुंचेगी.
> गाड़ी संख्या 08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल
मुरी-बोकारो-चन्द्रपुरा- गोमो-हजारीबाग रोड-कोडरमा-गया के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल रांची से 19.07.2026 को 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.45 बजे पटना पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल पटना जं. से दिनांक 20.07.2026 को 05.30 बजे खुलकर 15.15 बजे रांची पहुंचेगी.
> गाड़ी सं. 08604/08603 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
लोहरदगा-टोरी-लातेहार-डालटनगंज के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 08604 रांची-गढ़वा रोड जं. अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल रांची से दिनांक 18.07.2026 को 17.30 बजे खुलकर 23.45 बजे गढ़वा रोड जं. पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 08603 गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड जं. से दिनांक 19.07.2026 को 01.00 बजे खुलकर 06.15 बजे रांची पहुंचेगी.
> गाड़ी संख्या 08602/08601 रांची-गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
लोहरदगा-टोरी-लातेहार-डालटनगंज के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 08602 रांची-गढ़वा रोड जं. अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल रांची से 19.07.2026 को 19.45 बजे खुलकर अगले दिन 01.00 बजे गढ़वा रोड जं. पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08601 गढ़वा रोड-रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल गढ़वा रोड जं. से दिनांक 20.07.2026 को 01.15 बजे खुलकर 06.15 बजे रांची पहुंचेगी.
उदय गुप्ता