बॉर्डर के हालात पर NSA अजित डोभाल ने की बैठक, शाम को रक्षा मंत्री भी करेंगे मंथन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार को लद्दाख बॉर्डर पर जारी तनाव के मसले पर अहम बैठक की. भारत और चीन की सेनाएं बॉर्डर पर आमने-सामने हैं और हालात लगातार तनावपूर्ण हो रहे हैं.

Advertisement
चीन मसले पर एक्शन में आए अजित डोभाल (फाइल फोटो) चीन मसले पर एक्शन में आए अजित डोभाल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST
  • भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव के हालात
  • NSA अजित डोभाल ने की अहम बैठक
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी करेंगे मंथन

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हुए हैं. ताजा मामले में चीन ने पैंगोंग इलाके में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे नाकाम कर दिया. अब बॉर्डर पर टैंक तैनात हो गए हैं. इस बीच दिल्ली में भी हलचल बढ़ी है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मंगलवार को बॉर्डर के हालात के मसले पर अहम बैठक की.

सूत्रों की मानें, तो अजित डोभाल ने शीर्ष अफसरों के साथ भारत-चीन बॉर्डर के हालात पर चर्चा की और लद्दाख घटना पर पूरी जानकारी तलब की. NSA के अलावा मंगलवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस मसले पर अहम बैठक बुला सकते हैं, जिसमें शीर्ष स्तर के अधिकारी शामिल होंगे.

आपको बता दें कि 29-30 अगस्त की रात को चीन की ओर से जो घुसपैठ की गई, उसके बारे में सरकार की ओर से ही बयान जारी किया गया था. हालांकि, भारतीय सेना के जवानों ने इस कोशिश को सफल ना होने दिया और चीन के सैनिकों को वापस खदेड़ दिया.

Advertisement


इस ताजा विवाद के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ग्राउंड पर दोनों देशों की सेनाएं बातचीत कर रही हैं, हालांकि ये भी कहा कि चीनी सेना की ओर से कोई घुसपैठ नहीं की गई. दूसरी ओर चीनी सेना की ओर से आक्रामक बयान दिया गया और कहा गया कि भारतीय सेना को LAC से अपने सैनिकों को वापस बुलाना चाहिए, इसी के बाद बॉर्डर पर हालात सामान्य हो सकते हैं.

हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन मंगलवार को बॉर्डर पर चुशूल में ब्रिगेडियर लेवल की बात हो रही है ताकि ताजा विवाद को खत्म किया जाए. दूसरी ओर भारत ने बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है साथ ही टैंक भी मोर्चे पर लगा दिए हैं.

Advertisement


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »