भारत-बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी का दावा, बवाल के बाद BSF बोली- ये फेक न्यूज है

भारत-बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी को लेकर दावे का BSF के खंडन कर दिया है. कई रिपोर्ट्स में BGB और BSF के बीच फायरिंग का दावा किया गया, लेकिन भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने इसे पूरी तरह फेक न्यूज बताया है.

Advertisement
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट में सोनारहाट सीमा पर गोलीबारी की बात कही गई है. (File Photo: ITG) बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट में सोनारहाट सीमा पर गोलीबारी की बात कही गई है. (File Photo: ITG)

सुशीम मुकुल

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

भारत-बांग्लादेश सीमा पर गोलीबारी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कई बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेघालय से सटे इलाके में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के बीच फायरिंग हुई. हालांकि BSF ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए फेक न्यूज बताया है.

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट्स ने रिपोर्ट किया कि सोनारहाट बॉर्डर इलाके के पास दोनों बलों के बीच गोलीबारी हुई. इन रिपोर्ट्स में BGB की सिलहट बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद नजमुल हक के हवाले से प्रेस रिलीज का भी जिक्र किया गया, जिसमें कथित तौर पर जवाबी फायरिंग की बात कही गई थी.

Advertisement

ढाका के प्रमुख अखबार द डेली स्टार ने भी रिपोर्ट किया कि BGB ने गोवाईनघाट उपजिला के सोनारहाट बॉर्डर इलाके में BSF द्वारा गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई की है. लेकिन भारत की ओर से BSF के एक शीर्ष सूत्र ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए बताया कि सीमा पर किसी भी तरह की गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई. 

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी मीडिया में जो रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं, वे पूरी तरह मनगढ़ंत और फेक हैं. जमीन पर हालात सामान्य हैं और BSF पूरी तरह सतर्कता के साथ सीमा की सुरक्षा कर रही है. सूत्र ने यह भी कहा, ''आज BGB ने मीडिया में यह रिपोर्ट जारी की है. लेकिन कल शायद आप उन्हें इससे इनकार करते हुए देखेंगे.''

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है. ये भारत की किसी भी देश के साथ सबसे लंबी जमीन सीमा है. यह सीमा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे राज्यों से होकर गुजरती है. BSF भारत की मुख्य सीमा सुरक्षा बल है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी और सुरक्षा का जिम्मा संभालती है. 

Advertisement

भारत-बांग्लादेश सीमा अवैध घुसपैठ, तस्करी और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील मानी जाती है. हाल के समय में सीमा पर अवैध प्रवासन और बाड़ लगाने की गतिविधियों को लेकर पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. इसी बीच गोलीबारी के दावे और BSF का खंडन एक बार फिर सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement