अनुराग-तापसी के ठिकानों पर सर्च अभी भी जारी, 7 लॉकर्स पर अब IT की पाबंदी

टैक्स गड़बड़ी मामले में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से आयकर विभाग की पूछताछ गुरुवार को भी जारी रही. आयकर विभाग के अफसरों को संदेह है कि तापसी और अनुराग समेत कई के मोबाइल फोन से डेटा डिलीट किया गया है. तापसी को आने वाले दिनों में जांच के लिए आईटी अधिकारियों द्वारा बुलाया जा सकता है.

Advertisement
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू

दिव्येश सिंह / अरविंद ओझा

  • मुंबई/नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:27 AM IST
  • अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से आईटी की पूछताछ
  • फैंटम फिल्म्स की टैक्स गड़बड़ी के मामले में छापेमारी
  • आईटी विभाग ने दर्ज किए दोनों सितारों के बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों, कंपनियों पर बीते दिन इनकम टैक्स के छापे पड़े. गुरुवार को भी इस मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है, आज IT अफसरों ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू का बयान दर्ज किया. इसके अलावा आयकर विभाग ने कुछ लॉकर्स पर पाबंदी लगा दी है. 

इस बीच आयकर विभाग के अफसरों को संदेह है कि तापसी पन्नू के मोबाइल फोन से कुछ डेटा डिलीट किया गया है. हालांकि आईटी अधिकारियों के पास ऐसे एक्सपर्ट हैं जो फिर से डेटा को हासिल कर सकते हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. उन्हें आने वाले दिनों में जांच के लिए आईटी अधिकारियों द्वारा बुलाया जा सकता है.

Advertisement

यही नहीं अनुराग कश्यप समेत कई लोगों ने भी अपने मोबाइल फोन से डेटा डिलीट कर दिया है. कहा जा रहा है कि अगर कोई संदिग्ध डेटा नहीं था तो उसे क्यों हटाया गया.

दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी

आयकर अधिकारियों ने आज फैंटम फिल्मों के विक्रमादित्य मोटवाने और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के विजय सुब्रह्मण्यम के घर पर भी तलाशी ली. इस बीच आयकर की एक टीम अनुराग कश्यप के घर से बाहर निकल गई है और दूसरी टीम उनके घर पर मौजूद है.

आयकर विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट हंट मैनेजमेंट कंपनियों के खिलाफ बुधवार से मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह ग्रुप मुख्य रूप से प्रोडक्शन ऑफ मोशन पिक्चर्स, वेब सीरीज, एक्टिंग, निर्देशन और टैलेंट मैनेजमेंट जैसे कई व्यवसायों में लगा हुआ है.

Advertisement

28 जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारीः IT

अलग-अलग जगहों पर कुल 28 परिसरों (आवास और ऑफिस भी शामिल) में यह सर्च अभियान चल रहा है. छानबीन के दौरान प्रोडक्शन हाउस की ओर से आय में की गई कई गड़बड़ियों का पता चला है. कंपनी के अधिकारी करीब 300 करोड़ रुपये की विसंगति के बारे में बता नहीं सके हैं. करीब 350 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला है.

आयकर विभाग ने कहा कि तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ रुपये की नकद प्राप्ति के साक्ष्य बरामद हुए हैं. आगे की जांच चल रही है. इन सबके अलावा 20 करोड़ की टैक्स गड़बड़ी के और सबूत भी मिले हैं. इसी तरह की गड़बड़ी तापसी पन्नू के खिलाफ भी मिली है.

आयकर विभाग ने यह भी पुष्टि है कि RoC रिकॉर्ड्स के अनुसार फैंटम फिल्म्स अभी भी चालू है और छापे के दौरान मिली चीजों के आकलन से यह साफ है कि कंपनी के पार्टनर्स अभी भी हैं.

डिजिटल डेटा यह साबित करता है कि उनकी ओर से भारी मात्रा में वित्त और कर चोरी की गई थी. विभाग की एक टीम अभी शूट लोकेशन पर है जहां अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. सर्च ऑपरेशन और पूछताछ अभी जारी है.

Advertisement

आयकर विभाग के अधिकारी गुरुवार को भी तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का बयान किया गया. पुणे के वेस्टिन होटल में ये बयान दर्ज किया जा रहा है. आयकर विभाग द्वारा सभी के फोन ले लिए गए हैं, पूछताछ के दौरान क्रू-मेंबर और अन्य स्टाफ भी मौजूद हैं. 

डिजिटल डिवाइस का बैकअप, लॉकर्स पर पाबंदी
सर्च अभियान के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी सभी डिजिटल डिवाइस का बैकअप रख रहे हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप चैट का भी बैकअप लिया जा रहा है, जिसके बाद उसकी जांच होगी. सर्च पूरी होने के बाद अगर किसी सामान को जब्त करना है, तो वो भी किया जाएगा. आईटी सूत्रों की मानें, तो उन्हें सर्च ऑपरेशन के दौरान पुख्ता सबूत मिले हैं.

आयकर विभाग ने अभी तक 7 लॉकर्स पर पाबंदी लगा दी है, यानी मालिक इन्हें अभी नहीं खोल पाएंगे. जानकारी के मुताबिक, फैंटम फिल्म्स अभी भी काम कर रही है, इस बारे में बयान भी दर्ज किया गया है. 

डिजिटल डाटा से ये सामने आया है कि टैक्स के मामले में काफी बड़ी गड़बड़ी थी. आयकर विभाग की ओर से अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें: शाहीन बाग से किसान आंदोलन तक... मोदी सरकार पर हमेशा हमलावर रहे हैं तापसी-अनुराग

Advertisement

बुधवार दिन में पुणे में शुरू हुई आयकर विभाग की छापेमारी देर रात तक चलती रही. इतना ही नहीं, आयकर विभाग की टीम ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से देर रात तक सवाल-जवाब भी किए. 

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू के ठिकानों पर जो रेड डाली गई है वो तीन दिनों तक चल सकती है. क्योंकि अधिकारियों को कई डिजिटल डॉक्यूमेंट इकट्ठे करने हैं, यही कारण है कि इसमें वक्त लग रहा है. 

सवाल जवाब और छापेमारी...
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को पुणे में छापेमारी की, इसके अलावा मुंबई में इनसे जुड़े दफ्तरों में आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीमों ने कई कागजात खंगाले, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की जांच की गई. 

अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू पर हुई छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी चला. कांग्रेस, शिवसेना ने इसे बदले की कार्रवाई बताया. बता दें कि अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू लगातार मोदी सरकार के खिलाफ अपनी राय रखते आए हैं और शाहीन बाग से लेकर किसान आंदोलन का समर्थन करते आए हैं.

किस मामले में हुई थी छापेमारी?
आयकर विभाग के मुताबिक, अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना ने मिलकर फैंटम फिल्म कंपनी बनाई थी. लेकिन 2018 में इस कंपनी को बंद कर दिया गया, इसी कंपनी से जुड़े टैक्स के मामले में छापेमारी की गई थी. फैंटम फिल्म के अलावा एक्सीड एंटरनेटमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट पर भी छापेमारी की गई.

इन कंपनियों के अलावा KRI टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तरों पर भी आयकर विभाग के छापे पड़े. ये कंपनी तापसी पन्नू के कामकाज को संभालती है. आयकर विभाग का कहना है कि इन सभी के द्वारा जो आयकर रिटर्न्स भरे गए हैं, वो मेल नहीं खाते हैं. यही कारण है कि टैक्स नियमों में गड़बड़ी का शक हुआ है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »