हैदराबाद में खौफनाक हादसा: DCM ने स्कूटी को 1 किमी तक घसीटा, 22 साल की आयशा की मौत

woman killed Hyderabad accident: हैदराबाद के हाई-टेक सिटी इलाके माधोपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. एक बेकाबू मालवाहक गाड़ी ने स्कूटर सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मारी और युवती को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई. इस वीभत्स दुर्घटना में 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई है.

Advertisement
टक्कर के बाद भी नहीं रुका ट्रक.(Photo:Screengrab) टक्कर के बाद भी नहीं रुका ट्रक.(Photo:Screengrab)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

हैदराबाद के माधोपुर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. यहां एक तेज रफ्तार DCM गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार 22 वर्षीय आयशा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अब्दुल बासित गंभीर रूप से घायल है.
 
घटना के समय दोनों स्कूटर पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर के बाद भी गाड़ी चलती रही और दोपहिया वाहन को कई किलोमीटर तक घसीटती रही.

Advertisement

स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूझबूझ से DCM गाड़ी को जुबली हिल्स के पास रोक लिया गया और गाड़ी के क्लीनर को पुलिस के हवाले कर दिया गया. हालांकि, बताया जा रहा है कि ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

घायलों को तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आयशा ने दम तोड़ दिया. अब्दुल बासित का इलाज अभी भी जारी है. देखें VIDEO:- 

माधोपुर के इंस्पेक्टर कृष्णा मोहन के मुताबिक, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. फरार ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और हम यह पुष्टि कर रहे हैं कि गाड़ी ने वास्तव में कितनी दूरी तय की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »