दिल्ली-NCR में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. मौसम विभाग ने दिनभर के लिए गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान दिया है. हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के बाद ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है. इस बीच आईएमडी ने राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
सुबह-सुबह तेज बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. (Photo- Screengrab) सुबह-सुबह तेज बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

दिल्ली-NCR और नोएडा में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. दिल्ली के शास्त्री भवन, आरके पुरम, मोती बाग और किदवई नगर जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश हुई. मथुरा रोड पर हल्की बारिश के बाद पानी भर गया, वहीं भारत मंडपम के गेट नंबर 7 पर भी सुबह के समय जलभराव हो गया. इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है.

Advertisement

दिल्ली का मौसम पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई, और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जो अगले 2 घंटे तक जारी रह सकती है. पूर्वी और केंद्रीय दिल्ली में तेज बारिश के भी आसार हैं.

यह भी पढ़ें: पानी में घिरे गांव, तबाह फसलें...बिजनौर-हापुड़-मुरादाबाद समेत यूपी के कई जिले बारिश-बाढ़ से बेहाल, Photos

दिल्ली के मिंटो ब्रिज में भी थोड़ा पानी जमा हो गया है. वहीं वसंत कुज, आरके पुरम इलाके में भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हुई है. पंचकुइयां मार्ग पर भी पानी जमा है जिससे आवाजाही में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस बीच, IMD ने हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधि जारी रहने की चेतावनी दी है. अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 11 और 12 अगस्त को तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश का असर

मॉनसून सीजन हिमाचल प्रदेश में अब तक भारी नुकसान लेकर आया है. 20 जून से अब तक मानसून से जुड़ी घटनाओं में कुल 202 लोगों की मौत हुई है. इनमें 108 मौतें बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई हैं, जबकि 94 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई.

यह भी पढ़ें: चीन में बारिश बनी आफत... फ्लैश फ्लड में 17 लोगों की मौत और 33 लापता, कई शहर जलमग्न

औसत से अधिक बारिश

IMD के मुताबिक, अगस्त में अब तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. सोलन, कुल्लू, किन्नौर, बिलासपुर और ऊना जिलों में औसत से लगभग दोगुनी बारिश हुई है. 1 जून से 8 अगस्त तक राज्य में मौसमी औसत से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई.

Advertisement

सबसे अधिक बारिश शिमला जिले में दर्ज की गई है, इसके बाद मंडी जिले में औसत से 65 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. चंबा, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में भी औसत से 40 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. हालांकि, फिलहाल कई क्षेत्रों में बारिश हल्की है, और किसी बड़े बाढ़ अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement