गुरुग्राम में महा-ब्लैकआउट: बिजली गुल होने से रैपिड मेट्रो के थमे चक्के, अंधेरे में ट्रैक पर रेंगते नजर आए यात्री

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. सेक्टर-72 स्थित 220 KVA पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर जलने से शहर के 7 बड़े बिजली घर ठप हो गए. इस बिजली संकट का सबसे बुरा असर रैपिड मेट्रो पर पड़ा है, जिसके चक्के बीच पटरी पर ही थम गए...

Advertisement
रैपिड मेट्रो ठप होने से यात्रियों में भारी नाराजगी.(Photo:ITG) रैपिड मेट्रो ठप होने से यात्रियों में भारी नाराजगी.(Photo:ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार को एक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया. सेक्टर-72 स्थित 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर अचानक फूंक जाने के कारण शहर के सात प्रमुख बिजली घरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई. इस पावर कट का सीधा असर रैपिड मेट्रो की सेवाओं पर पड़ा, जो पिछले एक घंटे से अधिक समय से ठप पड़ी है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपिड मेट्रो के चक्के बीच पटरी (ब्रिज) पर ही थम गए. बिजली न होने के कारण मेट्रो के अंदर अंधेरा छा गया और एसी बंद हो गए. उमस और गर्मी से परेशान होकर हजारों यात्री मेट्रो से बाहर निकल आए और ऊंचे ब्रिज पर पैदल चलकर स्टेशन की ओर बढ़ते नजर आए. यह मंजर काफी डरावना था क्योंकि यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक के किनारे-किनारे रेंग रहे थे. देखें VIDEO:- 

कौन-कौन से इलाके हुए प्रभावित?
ट्रांसफार्मर जलने के कारण 66 KVA के सात बिजली घरों में सप्लाई रुक गई है. इससे गुरुग्राम के पॉश इलाकों सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति बिजली घर में हाहाकार मचा हुआ है. सेक्टर-38 से लेकर 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2, सेक्टर-18 और आसपास के इलाकों में बिजली गुल है.

Advertisement
रैपिड मेट्रो की सेवा हुई बाधित.

सप्लाई बहाल होने में लगेगा समय 
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्य ट्रांसफार्मर में आई खराबी काफी बड़ी है. इसे ठीक करने और सप्लाई को सुचारू बनाने में कम से कम 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है. विभाग को उम्मीद है कि देर रात तक प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »