G20 Summit: लग्जरी गाड़ियां, 000 सीरीज वाले VIP नंबर... विदेशी मेहमानों के लिए दुबई जैसी होंगी दिल्ली की सड़कें

दिल्ली में आठ और नौ सितंबर को होने वाले G20 सम्मेलन के दौरान सरकारी एजेंसियों, कॉरपोरेट्स और दूतावासों को लग्जरी कारें मुहैया कराई जाएंगी. G20 समिट के लिए जर्मनी से विशेष तौर पर ये लग्जरी कारें आयात की गई हैं. इनमें मर्सिडीज मेबैक सबसे महंगी कार है. सिर्फ मर्सिडीज ही नहीं बल्कि दुनियाभर की अन्य महंगी कारें भी G20 के लिए मुहैया कराई जा रही है.

Advertisement
G20 समिट के लिए दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी लग्जरी गाड़ियां G20 समिट के लिए दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी लग्जरी गाड़ियां

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

राजधानी दिल्ली में आठ और नौ सितंबर को G20 सम्मेलन का आयोजन होना है. इसके लिए सरकार सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुटी है. भारत की सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अमेरिका की सीआईए, ब्रिटेन की एमआई-6 और चीन की एमएसएस टीमें भी सुरक्षा में मुस्तैद होगी.  

ऐसे में तीन दिनों तक दिल्ली की सड़कों पर लग्जरी गाड़ियां दौड़ेंगी. इंडिया टुडे ने ऐसे ही एक वेंडर से बात की है, जो G20 समिट के लिए वीआईपी मेहमानों को लग्जरी कारें मुहैया कराने जा रहे हैं. एक फर्म के मालिक हरमन सिंह ने बताया कि वे G20 के दौरान सरकारी एजेंसियों, कॉरपोरेट्स और दूतावासों को लग्जरी कारें मुहैया कराएंगे. G20 समिट के लिए जर्मनी से विशेष तौर पर ये लग्जरी कारें आयात की गई हैं. इनमें मर्सिडीज मेबैक सबसे महंगी कार है. सिर्फ मर्सिडीज ही नहीं बल्कि दुनियाभर की अन्य महंगी कारें भी G20 के लिए मुहैया कराई जा रही है. इनमें बीएमडब्ल्यू और ऑडी भी शामिल हैं. 

Advertisement

हरमनदीप सिंह के मुताबिक, इन लग्जरी कारों को हजारों से लाखों रुपयों तक की कीमत पर दैनिक आधार पर किराए पर दिया जाता है. यह कारें अपने राइडर्स को बिजनेस क्लास अनुभव प्रदान कराते हैं. इन कारों पर वीआईपी नंबर की प्लेट लगी हुई हैं. ये नंबर प्लेट 000 सीरीज की हैं.

NSG और सेना के स्नाइपर ऊंची इमारतों में होंगे तैनात

G20 समिट से पहले अमेरिका की सीआईए, ब्रिटेन की MI-6 और चीन की MSS की टीमें दिल्ली में डेरा डालेंगी. अगले महीने G20 समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. G20 समिट में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए सीआईए, ब्रिटेन की MI-6 और चीन की MSS जैसे देशों की एजेंसियों दिल्ली में आनी शुरू हो गई हैं. दिल्ली के जिन होटलों में G20 सदस्य देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रुकेंगे, उन होटलों की सुरक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले सभी रास्तों की जानकारियां भी इन देशों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर की जा रही है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक G20 समिट की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG), पैरामिलिट्री फॉर्सेज के साथ साथ सेना के अधिकारियों की कई राउंड की बैठक हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक G20 समिट को देखते हुए एनएसजी की एक दर्जन से ज्यादा टीमों को G20 वेन्यू के साथ-साथ दिल्ली के कुछ खास जगहों पर तैनात किया जा रहा है. साथ ही दिल्ली पुलिस की SWAT टीम के साथ अर्धसैनिक बलों की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) की कई टीमों को दिल्ली के उन होटलों के आसपास तैनात किया जा रहा है, जहां विदेशी मेहमान रुकेंगे. 

सूत्रों के मुताबिक आसमान से दिल्ली पर नज़र रखी जायेगी. इसके लिए एयरफोर्स और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर लगातार आसमान में चक्कर लगाएंगे. इन हेलिकॉप्टर में सेना और NSG के कमांडो हर वक्त मौजूद रहेंगें. NSG दुश्मन ड्रोन के खतरे को देखते हुए कई जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम को लगा रही है, जिससे दुश्मन की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके. साथ ही दिल्ली की हाई राइज बिल्डिंगों पर NSG और सेना के स्नाइपर तैनात होंगे.

कौन-कौन विदेशी मेहमान कहां रुकेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित अन्य मेहमानों को ठहराने के लिए होटलों का चयन कर लिया गया है. राष्ट्रपति बाइडेन आईटीसी मौर्य होटल की 14वीं मंजिल पर स्थित प्रेजिडेंशियल सुइट में ठहरेंगे. इस होटल के करीब 400 कमरे बुक कराए गए हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ताज पैलेस होटल में ठहरेंगे जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक होटल शांगरी-ला में रुकेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों क्लेरिजेस होटल में ठहरेंगे तो वहीं आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज के लिए होटल इंपीरियल बुक कराया गया है. 

Advertisement

सूत्रों ने आज तक को बताया है कि 8-9 सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधिमंडलों को दिल्ली-एनसीआर में पांच सितारा होटलों में ठहराया जाएगा.

दिल्ली के ओबेरॉय होटल में तुर्की के प्रतिनिधिमंडल ठहरेंगे जबकि मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन के प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजधानी के ली मेरीडियन में ठहरेंगे. चीन और ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ताज पैलेस में रहेंगे और इंडोनेशियाई और ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडलों को इंपीरियल होटल में ठहराया जाएगा.  इसी तरह शांगरी-ला यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा जबकि दिल्ली का हयात रेजेंसी इटली और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा.

प्रतिनिधिमंडल को चाणक्यपुरी के आईटीसी मौर्य शेरेटन में, ओमान प्रतिनिधिमंडल को लोधी होटल में, फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल को क्लेरिजेस होटल में और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल को गुरुग्राम के ग्रैंड हयात में ठहराया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली का ललित होटल कनाडा और जापान के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेगा. कोरियाई प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के ओबेरॉय होटल में, मिस्र का प्रतिनिधिमंडल साकेत के आईटीसी शेरेटन में और सऊदी अरब का प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के लीला होटल में रहेगा. यूएई का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ताज महल होटल में रुकेगा.

(इनपुट: जितेंद्र बहादुर सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »